आज हम आपको ऐसी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसके ट्विस्ट और टर्न्स आपको हिलाकर रख देगी। बताते हैं कहां और कौनसी फिल्म देख सकते हैं आप अगर आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में पसंद है।
पार्किंग
पार्किंग फिल्म की कहानी पहले आपको लगेगा कि एक सिंपल स्टोरी है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कहानी सीरियस होती जाती है। इसमें एक लड़के की स्टोरी दिखाई गई है जो अपनी नई जॉब की वजह से नए घर में आता है और एक घर में किराए पर रहता है। सब कुछ सही चलता है। लड़के के पास बाइक होती है और घर के मालिक के पास कार तो कभी पार्किंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन जिस दिन लड़का गाड़ी ले लेता है तो उस दिन से इनके बीच पार्किंग को लेकर लड़ाई होती है।
शुरू-शुरू में पार्किंग को लेकर लड़ाई बाद में इतनी बड़ी हो जाती है और कहानी में ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं कि आप भी इसकी उम्मीद नहीं करेंगे। खासकर लास्ट के जो 15 मिनट होते हैं क्लाइमेक्स के वो तो आप सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म में हरीश कल्याण, एम एस भास्कर, इंदुजा रविचन्द्रण लीड रोल में हैं। पार्किंग को रामकुमार बालकृष्ण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
8 थोट्टक्कल
इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। इसमें एक पुलिस ऑफिसर की स्टोरी दिखाई गई है जो एक गैंगस्टर को फॉलो करने जाता है और इस दौरान उसकी गन गुम हो जाती है और फिर पता चलता है कि उसी गन से एक आदमी बैंक में चोरी करता है और एक मर्डर भी हो जाता है। जब पुलिस ऑफिसर पता करने की कोशिश करता है कि ये गन उसके पास कैसे आई तो जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं। इस फिल्म का नाम है 8 थोट्टक्कल। यह फिल्म आप जी 5 पर देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।
संभवन अध्यायम ओन्नू
एक ऐसा जंगल है जहां कोई भी जाता है तो वापस नहीं आता। धीरे-धीरे ये चीजें बढ़ जाती हैं और फिर पुलिस वाले वहां जांच करने जाते हैं। इसके बाद ऐसे सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है कि आप जहां बैठे हो वहां से हिल भी नहीं पाओगे, इतनी इन्टेंस है फिल्म। इसको आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.