हुंडई की 2030 तक करीब 26 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्ट्रैटिजी में अलग-अलग पावरट्रेन को शामिल किया जाएगा, जिसमें पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे।
1- हुंडई बेयॉन पर बेस्ड नई एसयूवी
हुंडई एक नई सब-4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे बेयॉन से इंस्पायर्ड मॉडल माना जा रहा है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह हुंडई की पहली 4-मीटर एसयूवी हो सकती है, जिसमें CNG पावरट्रेन दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें क्रॉसओवर जैसा डिजाइन, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और LED लाइटिंग मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ADAS जैसे फीचर्स ऑफर किए जा सकते हैं।
2- हुंडई Ni1i 7-सीटर SUV
कंपनी एक नई प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी भी डिवेलप कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है। यह 7-सीटर एसयूवी क्रेटा के साथ अपने कई पावरट्रेन्स को शेयर कर सकती है। इसमें हाइब्रिड ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बेस चीन में सेल होने वाली Hyundai Tucson के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन से जुड़ा हो सकता है।
3- 2028 में आ सकती है हुंडई पैलिसेड
हुंडई अपनी फ्लैगशिप SUV Palisade को भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। इसकी एंट्री 2028 में होने की उम्मीद है। भारत आने वाले मॉडल में हुंडई की नई जनरेशन वाली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसमें 2.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है।
4- न्यू हुंडई क्रेटा हाइब्रिड
हुंडई की सबसे खास लॉन्च में से एक थर्ड जनरेशन क्रेटा होगी। नई क्रेटा में डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ी खूबी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होगा, जो मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के इलेक्ट्रिफाइड वर्जन पर बेस्ड हो सकता है। नई क्रेटा के डिजाइन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।
5- टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी
हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी काम कर रही है। यह मॉडल E-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकता है और इसका पावरट्रेन Inster EV से लिया जा सकता है। इसे स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह टाटा पंच ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी को चुनौती देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
