सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस पूरे माह में पड़ने वाले सोमवार के व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है, लेकिन सावन का आखिरी सोमवार भक्तों के लिए अत्यंत खास होता है। यह दिन पूरे सावन मास की पूजा और साधना के समापन और शिव कृपा प्राप्त करने की अंतिम परिणति का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो श्रद्धालु पूरे सावन व्रत नहीं रख पाते, वे यदि केवल इस आखिरी सोमवार को विधि-विधान से व्रत रखें और शिव पूजन करें, तो उन्हें संपूर्ण सावन मास की भक्ति के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामानएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।
1. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
आपको सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं
2. नाम ऊंचा है सबसे महादेव का, वंदना इसकी करते हैं सब देवता
इनकी पूजा से वरदान पाते हैं सब, शक्ति का दान पाते हैं सब
नाग असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ
अंत काल में भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ
हर हर महादेव शिव शम्भु।
सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं
3. राम भी उसका रावण उसका
जीवन उसका मरण भी उसका..
तांडव है और ध्यान भी वो है,
अज्ञानी का ज्ञान भी वो है।
सावन के अंतिम सोमवार की बधाई।
4. शिव सत्य है,
शिव अनंत है,
शिव अनादि है,
शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है,
शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है,
शिव भक्ति है,
आओ भगवान शिव का नमन करें,
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
सावन के अंतिम सोमवार की बधाई।
5. हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
करम तो मैं करता जाऊंगा
क्योकि साथ मेरे डमरूवाला है
ऊॅं नमः शिवाय।
सावन के अंतिम सोमवार की बधाई।
6. उसने ही तो जगत बनाया है,
कण-कण में वही समाया है,
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा,
सिर पे जब शिव शंकर का साया है।
सावन के अंतिम सोमवार की बधाई।
7. डमरू की धुन सुन,
झूम उठे शिव का मन,
आज के दिन मिले आपको सुध समृद्धि,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन
सावन के अंतिम सोमवार की बधाई।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.