1-प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ (Pranav Constructions IPO)
कंपनी के आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के दौरान कंपनी 28.57 लाख शेयर जारी करेगी। आईपीओ 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खुला रहेगा।
प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ का 40 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। वहीं, रिटेल कैटगरी के लिए अधिकतम 40 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। एनएआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
कितना है जीएमपी
ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज 7 सितंबर को आईपीओ 44 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि मौजूदा स्थिति में 35 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखाता है। बता दें, इस ग्रे मार्केट में आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है।
2- Apana Logistics IPO
इस आईपीओ का साइज 34.14 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 56.90 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 60 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 2,40,000 रुपये का करना होगा।
यह आईपीओ भी 7 से 9 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी की लिस्टिंग BSE एसएमई में होगी। ग्रे मार्केट की बात करें तो आईपीओ की स्थिति बहुत अच्छी वहां नहीं है। मौजूदा जीएमपी इस समय 3 रुपये प्रति शेयर है। जोकि 5 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन दर्शाता है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ की यह सबसे मजबूत स्थिति है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.