पाकिस्तान में बहुत अजीब घटना घट रही है। पाकिस्तान ने अपने पंजाब प्रांत में कुछ गड्ढे खोदने शुरू किए हैं। मामला इतना गंभीर हो गया है कि दो देशों के राजदूतों ने पाकिस्तान में खड़े होकर ऐसा बयान दिया है जिसने आने वाले तूफान की झलक दिखा दी है। दरअसल पीएम मोदी और भारत के खिलाफ पाकिस्तान की रिब्रांडिंग की जा रही है। जो पहचान सदियों से भारत की है उसे अब पाकिस्तान की पहचान बताया जा रहा है। भारत के हजारों साल पुराने इतिहास को पाकिस्तान का इतिहास बताया जा रहा है। पाकिस्तान ने अचानक यह कहना शुरू कर दिया है कि बसंत पंचमी हमारा त्यौहार है। पाकिस्तान ने संस्कृत भाषा, भारतीय क्लासिकल डांस और साड़ियों पर अपना दावा ठोकना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में अब शादियां हिंदू रीति रिवाजों से कराई जा रही हैं। पाकिस्तान ने अपनी कई जगहों के नाम भारतीय देवी देवताओं पर रखने शुरू कर दिए हैं। दशकों से खुद को अरब, तुर्क और फारसियों की औलाद मानने वाले पाकिस्तान ने अब पणड़ी और चाणक्य को अपना बोलना शुरू कर दिया है। यानी पाकिस्तान को असली भारत की तरह रिब्रांड किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Pakistan बोला हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे,एक्शन में भारत!
पाकिस्तान कई देशों के कहने पर अब यह दावा कर रहा है कि इंडस वैली सिविलाइजेशन यानी सिंधु घाटी सभ्यता उसकी विरासत है। 1965 के बाद पाकिस्तान ने पहली बार दुनिया को दिखाने के लिए सिंधु घाटी सभ्यता के मोहनजोदड़ो में नई खुदाईयां शुरू कर दी हैं। यह दिखाने के लिए कि हम अपना इतिहास ढूंढ रहे हैं। पाकिस्तान की मक्कारी देखिए कि उसका जन्म 1947 में हुआ था। लेकिन वो हजारों साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता पर अपना दावा ठोक रहा है| क्योंकि बंटवारे के चलते सिंधु घाटी के कई क्षेत्र पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चले गए। मामला गंभीर तब हो गया जब पाकिस्तान में तैनात ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर टिमोथी केन अचानक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पहुंच गए। यहां जाकर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने कहा कि मैं तक्षशिला घूमने आया हूं। मैं पाकिस्तान के इतिहास की गहराई से प्रभावित हूं। सोचिए इस व्यक्ति ने एक झटके में प्राचीन भारत के गांधार राज्य की राजधानी तक्षशिला को पाकिस्तान का इतिहास बता दिया। इसके बाद पाकिस्तान में ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेम मेरियट ने कहा कि हम पाकिस्तान के ऐतिहासिक कल्चर को बचाने के लिए पैसा दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से बदला लेने टूट पड़ा अफगानिस्तान, रूस ने पलटी जंग!
ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के हाई कमिश्नर्स ने पाकिस्तान को लेकर जो यह नैरेटिव चलाया है, यह बहुत खतरनाक खेल की एक तस्वीर है। अब आपको बताते हैं कि असली खेल क्या चल रहा है। दरअसल पाकिस्तान इंडस वाटर ट्रीटी को दोबारा शुरू कराने के लिए यह सब कुछ करवा रहा है। इसमें पाकिस्तान को अमेरिकी डीप स्टेट की मदद मिल रही है। दरअसल, यह सभी मिलकर पीएम मोदी और भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए नया नैरेटिव चला रहे हैं। इनका नैरेटिव यह है कि जब सिंधु घाटी सभ्यता पाकिस्तान की है तो सिंधु जल समझौता भारत सस्पेंड नहीं कर सकता। पाकिस्तान इंडस वाटर ट्रीटी को दोबारा शुरू करवाने के लिए इंडस वैली सिविलाइजेशन को अपना बता रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत ने इंडस वाटर ट्रीटी को दोबारा शुरू नहीं किया तो हम भारत के हाथ काट देंगे। हम आपको कई बार बता चुके हैं कि इंडस वाटर ट्रीटी को सस्पेंड करके भारत ने पाकिस्तान पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया है। यह हमला ऑपरेशन सिंदूर के सैन्य हमले से भी हजार गुना ज्यादा बड़ा है।
इसे भी पढ़ें: आसिम मुनीर को…पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान का बदला शुरू
पाकिस्तान लोन और भीख में मिला पैसा पानी की तरह बहा रहा है। कई देशों से बोल रहा है कि भारत से पानी दिलवा दो। अब यह देश पाकिस्तान से पैसा लेकर भारत के खिलाफ एक माहौल तैयार कर रहे हैं। भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए यह देश अब नैरेटिव चला रहे हैं कि इंडस वैली सिविलाइजेशन पाकिस्तान की थी। इसीलिए भारत इंडस वाटर ट्रीटी को सस्पेंड नहीं कर सकता।
Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.