- Hindi News
- National
- TMC MP Derek OBrien: EC Meeting On Voter List Controversy | Election Free From Fear
- कॉपी लिंक
सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा।
डेरेक ने कहा कि SIR के मुद्दे पर हमने समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने उन्हें सिर्फ 7 मिनट में भगा दिया गया। डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे खत्म हो गई।
जबकि चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेरेक ओ’ब्रायन ने CEC को बोलने से रोका और धमकी दी। वह कोई बात सुन ही नहीं रहे थे। उधर, विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ब्लाक ने आज शाम 4.45 बजे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐलान किया है।
चुनाव आयोग ने कहा- बंगाल में चुनाव भय रहित होंगे
टीएमसी के साथ बैठक खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने सुबह 10:20 बजे सोशल मीडिया पर के पोस्ट किया। लिखा- चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक। कहा इस बार चुनाव भय रहित और हिंसा रहित होंगे।

TMC ने कहा- चुनाव आयोग बैठक का वीडियो जारी करे
डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि जब उन्होंने अधिकारियों के ट्रांसफर और निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाया, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। जो आज हुआ, वह शर्मनाक है। मैं चुनाव आयोग को चुनौती देता हूं कि बैठक का वीडियो या ऑडियो जारी करे।
वहीं, चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने डेरेक ओ ब्रायन से बैठक में शालीनता बनाए रखने को कहा था। लेकिन डेरेक आयोग के परिसर में चिल्लाने लगे और अनुचित व्यवहार करने लगे।
प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन के अलावा साकेत गोखले, मेनका गुरुस्वामी और सागरिका घोष शामिल थीं।
खबर अपडेट हो रही है…
———————————————–
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
