यात्रा के दौरान अगर आपका कोई कीमती सामान खो जाए तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और दिमाग सुन्न पड़ जाता है. खासकर जब बात iPad जैसे महंगे गैजेट की हो, तो इंसान कुछ मिनटों में ही घबराहट और टेंशन में डूब जाता है. लेकिन तिरुपति एयरपोर्ट से सामने आई एक घटना ने ये साबित कर दिया कि हर कहानी का अंत बुरा नहीं होता. यहां एक महिला यात्री का iPad एयरपोर्ट पर ही छूट गया और वो अपने परिवार के साथ करीब 4 किलोमीटर दूर भी निकल चुकी थीं. जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वो तुरंत वापस लौटीं, लेकिन तब तक iPad का कहीं पता नहीं था. ऐसे में जो हुआ, उसने न सिर्फ उस परिवार को राहत दी बल्कि CISF की तेजी और ईमानदारी की एक मिसाल भी पेश कर दी.
कैसे खोया iPad?
रिमझिम नाम की एक यात्री अपने परिवार के साथ तिरुपति एयरपोर्ट से निकल चुकी थीं और करीब 4 किलोमीटर दूर पहुंच गई थीं. तभी अचानक उन्हें याद आया कि उनका iPad एयरपोर्ट पर ही छूट गया है. यह सुनते ही परिवार तुरंत वापस एयरपोर्ट लौटा और खुद से iPad ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.
CISF ने दिखाई फुर्ती और 10 मिनट में मिल गया iPad
जब iPad नहीं मिला तो रिमझिम ने CISF के जवानों से मदद मांगी और एक शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद CISF के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और कुछ ही मिनटों में iPad का पता लगा लिया. हैरानी की बात ये है कि शिकायत करने के सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही iPad रिमझिम को वापस मिल गया.
सोशल मीडिया पर जताया धन्यवाद
इस घटना के बाद रिमझिम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और CISF का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट पर iPad भूल जाने के बाद CISF की मदद से उन्हें बहुत जल्दी वापस मिल गया. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग CISF की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सीआईएसएफ देश की रीढ़ है. एक और यूजर ने लिखा…ईमानदारी से काम करने के लिए सीआईएसएफ को बधाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आईपैड को संभालकर रखना अब से.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
क्या है CISF?
CISF भारत की एक प्रमुख सुरक्षा बल है, जो देश के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा करता है. यह फोर्स खासतौर पर एयरपोर्ट्स की सुरक्षा के लिए जानी जाती है. CISF देश के 60 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर तैनात है और यात्रियों की सुरक्षा, बैगेज चेकिंग और अन्य सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालती है. एयरपोर्ट के अलावा CISF परमाणु और थर्मल पावर प्लांट, स्पेस और रक्षा संस्थानों, बंदरगाहों और सरकारी इमारतों की भी सुरक्षा करता है. इसके साथ ही CISF के जवान आपदा के समय भी मदद के लिए आगे आते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.