Gujarati Khandvi Recipe Tips: गुजराती खान-पान की बात ही कुछ अलग होती है, खासकर जब बात ‘खांडवी’ की हो। खांडवी दिखने में जितनी लाजवाब और सिंपल लगती है, इसे बनाना उतना ही बड़ा टास्क माना जाता है। अक्सर पहली बार बनाने वाले लोग या तो इसका बैटर गांठदार कर देते हैं, या फिर यह थाली पर चिपक जाती है और परफेक्ट रोल नहीं हो पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और खांडवी बनाने में डर लगता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं खांडवी बनाने की वो 5 सीक्रेट ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर कोई भ
Image: freepik
खांडवी पकाने से पहले बेसन, दही और पानी के मिश्रण को बहुत अच्छी तरह से फेंट लें। बैटर में बिल्कुल भी गांठें नहीं होनी चाहिए, ताकि यह आसानी से फैल सके और रोल करते समय टूटे नहीं।
Image: freepik
बैटर को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं और चम्मच से लगातार चलाते रहें। ऐसा करने से बैटर नीचे चिपकता या जलता नहीं है, गांठें नहीं पड़तीं और खांडवी में एक परफेक्ट चमक और सिल्कन टेक्सचर आता है।
Image: freepik
खांडवी का बैटर बहुत जल्दी सेट होने लगता है। इसलिए जैसे ही बैटर पक जाए, बिना देरी किए इसे तुरंत थाली या किचन काउंटर पर पतला फैला दें। ठंडा होने के बाद इसे फैलाना और रोल करना मुश्किल हो जाएगा।
Image: freepik
खांडवी में असली गुजराती स्वाद लाने के लिए हमेशा थोड़े खट्टे दही का इस्तेमाल करें। यह हल्का सा खट्टापन खांडवी के स्वाद को दोगुना कर देता है और बेसन के फीकेपन को पूरी तरह बैलेंस करता है।
Image: freepik
बैटर फैलाने से पहले थाली, प्लेट या किचन काउंटर की सतह पर हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। इससे खांडवी की पट्टियां आसानी से उठ जाती हैं और बिना फटे या चिपके एकदम नीट रोल होती हैं।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.