Skin Care Tips : जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी ने सोरायसिस के लिए नारियल तेल, एलोवेरा जेल, हल्दी पाउडर और नीम के तेल से देसी क्रीम बनाने की सलाह दी है. खानपान और जीवनशैली पर भी ध्यान देना जरूरी है.
जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि सोरायसिस को पूरी तरह ठीक करने में समय लग सकता है, लेकिन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से इसके लक्षणों में काफी हद तक राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि कुछ आयुर्वेदिक चीजों से घर पर ही एक देसी क्रीम तैयार की जा सकती है, जो त्वचा को नमी देने के साथ सूजन और खुजली को कम करने में मदद कर सकती है.
नारियल तेल से बनाएं यह स्पेशल क्रीम
डॉ. रास बिहारी तिवारी ने बताया कि इस देसी क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंद नीम के तेल ले लें. फिर इन सभी चीजों को एक साफ कटोरी में अच्छी तरह मिलाकर हल्की क्रीम जैसा मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद प्रभावित त्वचा को साफ पानी से धोकर सुखा लें और इस क्रीम को हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से पर लगाएं. दिन में दो बार इस क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा की सूजन और खुजली में राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि नीम का तेल त्वचा के संक्रमण को कम करने में मदद करता है.
कई और बातों का भी रखना होता है ध्यान
डॉ. तिवारी ने बताया कि सोरायसिस के मरीजों को सिर्फ बाहरी उपचार ही नहीं, बल्कि खानपान और जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए. अधिक तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करना चाहिए तथा हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही तनाव कम रखना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.
उन्होंने सलाह दी कि अगर सोरायसिस की समस्या ज्यादा बढ़ रही हो या लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए. आयुर्वेदिक उपचार और घरेलू नुस्खे नियमित रूप से अपनाने से त्वचा की सेहत बेहतर हो सकती है और सोरायसिस के लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.