अच्छी बात यह है कि इसका हल आपके किचन या आसपास ही मिल सकता है. एक साधारण सी चीज, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, आपके गुलाब को फिर से हरा-भरा और फूलों से भर सकती है. यह चीज है सरसों की खली. यह एक बेहतरीन देसी खाद है जो गुलाब के पौधे के लिए किसी वरदान से कम नहीं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह पौधे की जड़ों को ताकत देती है, नई शाखाएं निकलने में मदद करती है और फूलों की संख्या बढ़ा देती है.
सरसों की खली क्यों है गुलाब के लिए फायदेमंद?
सरसों की खली में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व पौधे की बढ़त, पत्तियों की हरियाली और फूल बनने की प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं. जब आप इसे सही तरीके से मिट्टी में डालते हैं, तो जड़ें तेजी से फैलती हैं और मिट्टी से पोषण बेहतर तरीके से ले पाती हैं.
सरसों की खली पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है. इससे कीड़े और फंगस का खतरा कम होता है. लगातार सूख रहे पौधों में यह खास तौर पर असर दिखाती है.
सरसों की खली से तरल खाद कैसे बनाएं?
सरसों की खली को सीधे मिट्टी में डालने के बजाय तरल खाद बनाकर डालना ज्यादा बेहतर रहता है.
तरीका इस प्रकार है:
1. लगभग 100 ग्राम सरसों की खली लें.
2. इसे 1 लीटर पानी में डालकर 2 दिन तक ढककर रख दें.
3. दो दिन बाद यह घोल तैयार हो जाएगा.
4. अब इसे छान लें.
5. हर गुलाब के पौधे में लगभग 1 कप घोल जड़ों के पास डालें.
नोट- ध्यान रखें कि यह खाद महीने में सिर्फ एक बार ही डालें. ज्यादा मात्रा में या बार-बार देने से जड़ें खराब हो सकती हैं.
नियमित रूप से इस घोल का इस्तेमाल करने पर कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगेगा. पत्तियां हरी होंगी, नई टहनियां निकलेंगी और कलियां तेजी से बनेंगी.
गुलाब के लिए और क्या डाल सकते हैं?
सरसों की खली के अलावा कुछ और चीजें भी हैं जो गुलाब की बढ़त को तेज करती हैं.
1. वर्मीकंपोस्ट
Vermicompost मिट्टी की सेहत सुधारता है. यह पौधे को धीरे-धीरे पोषण देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है.
2. एप्सम सॉल्ट
Epsom salt में मैग्नीशियम होता है, जो पत्तियों को गहरा हरा बनाता है और फूलों की गुणवत्ता बढ़ाता है.
3. जाइम
Zyme मिट्टी में अच्छे सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ाता है और पौधे की बढ़त को तेज करता है.
इस्तेमाल का तरीका
इन तीनों को थोड़ी मात्रा में मिलाकर गुलाब की जड़ों के आसपास डालें. पहले मिट्टी को हल्का सा ढीला कर लें, फिर मिश्रण फैलाएं और ऊपर से पानी डाल दें. महीने में एक बार यह प्रक्रिया काफी है.
गुलाब को स्वस्थ रखने के कुछ आसान टिप्स
रोज कम से कम 4–5 घंटे धूप जरूर मिले. जरूरत से ज्यादा पानी न दें. सूखी पत्तियां और मुरझाए फूल समय पर हटा दें.
हर 25–30 दिन में हल्की खाद दें. इन आसान उपायों से आपका गुलाब लंबे समय तक खिलता रहेगा और बार-बार सूखने की समस्या खत्म हो जाएगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.