कई उद्योगों में होता है इस्तेमाल
नींबू के सूखे छिलकों का उपयोग कॉस्मेटिक, आयुर्वेदिक और खाद्य उद्योगों में किया जाता है. इनका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट, हर्बल दवाइयों, बेकरी प्रोडक्ट और अचार बनाने में भी किया जाता है. इसी वजह से बाजार में इनकी मांग बनी रहती है और कई जगहों पर इन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है.
मंडी में मिलता है अच्छा भाव
जानकारों के मुताबिक, नींबू के सूखे छिलके मध्य प्रदेश के नीमच और इंदौर की औषधि मंडियों में भी बिकते हैं. वहां इनका भाव समय के साथ ऊपर-नीचे होता रहता है. खंडवा के एक्सपर्ट नरेंद्र पटेल बताते हैं कि सूखे नींबू के छिलके औषधि मंडियों में लगभग 7,000 से 8,200 रुपये प्रति क्विंटल (करीब 70 से 90 रुपये किलो) तक में बिक जाते हैं. कुछ जगहों पर क्वालिटी के आधार पर कीमत और भी हो सकती है.
सेहत के लिए भी फायदेमंद
नींबू के छिलके सिर्फ बाजार में बिकते ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें विटामिन-A, विटामिन-C, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व भी होते हैं, जो त्वचा और शरीर के लिए लाभकारी माने जाते हैं.
वजन घटाने में मददगार
एक्सपर्ट ने दावा किया कि नींबू के छिलकों में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है. कई लोग नींबू के सूखे छिलकों से बनी चाय का सेवन भी करते हैं.
हड्डियों के लिए भी उपयोगी
इन छिलकों में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. इसलिए आयुर्वेदिक उत्पादों में भी इसका उपयोग किया जाता है.
फेंकने के बजाय इकट्ठा करें
एक्सपर्ट नरेंद्र पटेल का कहना है कि शहरों और गांवों में रोजाना बड़ी मात्रा में नींबू के छिलके कचरे में फेंक दिए जाते हैं. अगर इन्हें इकट्ठा कर धूप में सुखाया जाए तो यह कमाई का छोटा लेकिन अच्छा जरिया बन सकता है. यानी जिस चीज को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही सही जानकारी होने पर कमाई का साधन बन सकती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.