Homemade Chilli Flakes: यदि आप दुकान से चिली फ्लेक्स खरीदते हैं, तो हम आपके लिए मनी सेविंग टिप्स लेकर आए हैं. यहां हम आपको 2 आसान तरीका बता रहे हैं, जिससे आप घर पर ही चिली फ्लैक्स बना सकते हैं.
यहां हम आपको घर पर चिली फ्लेक्स कैसे बनाते हैं (How To Make Chili Flakes) बताने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ये जान लेते हैं कि चिली फ्लेक्स आखिर होता क्या है? चिली फ्लेक्स की फैंसी पैकेजिंग से लोग अक्सर इसे पहचानने में गलती कर बैठते हैं. जबकि ये सूखी लाल मिर्च है जिसे कूटकर बारीक किया जाता है.
होममेड चिली फ्लेक्स कैसे बनाएं?
खरीदें लाल सूखी मिर्च
चिली फ्लेक्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से लाल सुखी मिर्च खरीदना है. चिली फ्लेक्स बनाने के लिए मिर्च का फ्रेश होना बहुत जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले दुकानदार को ताजी मिर्च देने के लिए कहें. फिर इसे खुद भी टेस्ट करें. फ्रेश लाल मिर्च की पहचान इसका चमकीला लाल रंग और तेज तीखी गंध होती है जो आपको इसे हाथ में उठाते ही समझ आ जाएगी.
मिर्च को धूप में सुखाएं
अब आपको मिर्च को धूप में अच्छे से सुखाना है. इससे मिर्च का कुरकुरापन बढ़ता है. यदि धूप नहीं है तो मिर्च को धीमी आंच पर कढ़ाई में रोस्ट करें. ध्यान रखें इस प्रोसेस में मिर्च का रंग ज्यादा डार्क न हो.
मिर्च को ग्राइंड करें
चिली फ्लेक्स बनाने का लास्ट स्टेज है रोस्ट किए हुए मिर्च को मिक्सी जार में रफ्ली ग्राइंड करना. लेकिन मिर्च को जार में डालने से पहले इसके डंठल को तोड़कर हटा दें, और आधी मिर्च से बीज को निकाल कर अलग रख लें. फिर मिर्च को जार में हल्का ग्राइंड करें फिर इसमें साबूत बीजों को मिक्स कर दें. इस तरह से तैयार है आपका बाजार वाला महंगा चिली फ्लेक्स सस्ते में. लंबे समय तक इसे यूज करने के लिए इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.