सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से खुशबू की तीव्रता तय कर सकती हैं. आइए जानते हैं तीन ऐसे फूल और उनका सिंपल तरीका, जिनसे आप घर बैठे अपना ‘सिग्नेचर सेंट’ बना सकती हैं.
1. गुलाब से बनाएं रॉयल रोज़ मिस्ट, जो दे दिनभर फ्रेश और सॉफ्ट खुशबू
गुलाब की खुशबू क्लासिक मानी जाती है. इसकी महक सॉफ्ट, मीठी और सुकून देने वाली होती है. इसे सीधे उबालने की बजाय हल्की भाप की मदद से अर्क निकालना बेहतर रहता है.
कैसे बनाएं
1. एक बड़े बर्तन के बीच में कांच की खाली कटोरी रखें.
2. कटोरी के चारों तरफ ताजी गुलाब की पंखुड़ियां भर दें.
3. इतना पानी डालें कि पंखुड़ियां डूब जाएं, लेकिन कटोरी में पानी न जाए.
4. बर्तन पर उल्टा ढक्कन रखें और ऊपर बर्फ के टुकड़े डाल दें.
5. धीमी आंच पर 20–30 मिनट गर्म करें.
भाप ऊपर जाकर ढक्कन से टकराएगी, ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदलेगी और बीच वाली कटोरी में गुलाब का शुद्ध अर्क जमा होगा. इस अर्क में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. यह स्किन को हल्की नमी भी देगा और सॉफ्ट खुशबू भी.
2. मोगरा से बनाएं ऑयल बेस्ड इत्र, जो टिके लंबे समय तक
मोगरा की खुशबू तेज और बेहद आकर्षक होती है. अगर आप चाहती हैं कि महक लंबे समय तक बनी रहे, तो तेल बेस्ड तरीका सबसे अच्छा है.
कैसे बनाएं
1. एक कांच के जार में आधा कप बिना खुशबू वाला नारियल तेल या जोजोबा तेल डालें.
2. उसमें मुट्ठी भर ताजे मोगरे के फूल डालकर जार बंद कर दें.
3. इसे 24 घंटे धूप में रखें.
4. अगले दिन फूल छानकर निकालें और नए ताजे फूल उसी तेल में डाल दें.
5. यह स्टेप 3–4 बार दोहराएं.
धीरे-धीरे तेल में मोगरे की गहरी खुशबू बस जाएगी. तैयार तेल को कलाई, कानों के पीछे या गर्दन पर लगाएं. इसकी महक किसी महंगे इत्र से कम नहीं लगेगी और 3–4 महीने तक आराम से चल सकती है.
3. लैवेंडर से तैयार करें फ्रेश कोलोन, जो गर्मी में दे ताजगी
लैवेंडर की खुशबू हल्की हर्बल और रिफ्रेशिंग होती है. इसे स्प्रे फॉर्म में बनाना आसान है.
कैसे बनाएं
1. सूखे या ताजे लैवेंडर फूल एक कांच के जार में भरें.
2. इतना वोदका या रबिंग अल्कोहल डालें कि फूल पूरी तरह डूब जाएं.
3. जार को बंद कर एक हफ्ते के लिए ठंडी और अंधेरी जगह पर रख दें.
4. रोज एक बार हल्का हिलाएं.
5. एक हफ्ते बाद फूल छान लें और इसमें 2 चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं.
अब इसे स्प्रे बोतल में भर लें. यह कोलोन गर्मी में खास तौर पर फ्रेश फील देता है और करीब 6 महीने तक चल सकता है.
कुछ जरूरी टिप्स जो खुशबू को बनाए और बेहतर
परफ्यूम हमेशा साफ और सूखी स्किन पर लगाएं. बोतल को धूप से दूर रखें. खुशबू की तीव्रता बढ़ानी हो तो फूल बदलने की प्रक्रिया दोहराएं. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. घर पर बना परफ्यूम केमिकल से भरा नहीं होता, इसलिए यह स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित रहता है. साथ ही इसमें एक पर्सनल टच भी जुड़ जाता है, जो किसी रेडीमेड ब्रांड में नहीं मिलता.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.