Tips And Trick: पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंदकुमार कुमार ने होली के रंगों से नाखून साफ करने के घरेलू उपाय बताए. उन्होंने बताया कि नींबू, बेकिंग सोडा और नारियल तेल से नाखून चमकीले और स्वस्थ बने रहते हैं.
नाखून से ऐसे छूटेगा होली का रंग, जाने घरेलू तरीके
होली का त्योहार जितना रंगों से भरा होता है. उतना खुशियों से सराबोर होता है. इसके अलावा उतना ही यह हमारे नाखून और त्वचा के लिए परेशानी भी खड़ा कर सकता है. अक्सर हम रंग खेलते समय हमारे हाथ की नेल पॉलिश खुला रहता है, जिससे केमिकल युक्त रंग नाखूनों के अंदर तक जमा हो जाते है. इसके परिणाम स्वरुप नाखून पहले नीले और हरे दिखाई देने लगते हैं और कई बार इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप कुछ आसान और घरेलू उपाय की मदद से इसे आसानी से हटा सकते हैं.
इस ट्रिक से हटाएं नाखून के जिद्दी दाग
नाखून से रंगों के जिद्दी दाग को निकालने के लिए कुछ घरेलू चीजों का प्रयोग करने से नाखून साफ रहेगा. दरअसल जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंदकुमार कुमार कहते हैं कि अगर नाखून खराब दिखे तो इंसानों के हाथ की खूबसूरती खराब दिखने लगती है और कई दिनों तक नाखून के किनारे जमे रंग और गंदगी नाखून और उंगली से जुड़े कई इंफेक्शन शुरू कर देता है. जिस कारण नाखून के जिद्दी दाग को हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं.
ऐसे उन्होंने इसलिए कहा कि नाखूनों पर लगे रंग को तुरंत साफ करना ज्यादा आसान होता है. अगर रंग ताजा हो तो हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा डुबोकर हाथों को कुछ देर रखने से रंग थोड़ा ढीला पड़ जाता है या ब्रश या पुराने टूथपेस्ट की मदद से हल्के हाथों से रगड़ने पर रंग कम हो जाता है.
वहीं, नाखून के किनारे का गहरा रंग साफ करने के लिए आप नींबू का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर रंग सुख कर जिद्दी दाग में बदल गया है तो नींबू का कारगर साबित होगा. नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण नाखूनों की ऊपरी परत पर जमे रंगों को हल्का करने में मदद करती है. आप सीधे नाखूनों पर नींबू रगड़ सकते हैं या फिर नींबू के रस में 20 मिनट तक नाखून डुबोकर रख सकते हैं. इसके बाद साफ पानी से धोकर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. ताकि नाखून सूखा ना रहे.
इस ट्रिक से लगाएं बेकिंग सोडा का पानी
इसके अलावा आप बेकिंग सोडा का पानी नाखून के किनारे के गहरे रंग को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से नाखून एकदम साफ-सुथरा हो जाएगा. यह एक तरह से देशी स्क्रब की तरह काम करता है. जो सतह पर जमे रंग को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है. इससे आपका नाखून एकदम साफ रहेगा.
वहीं, रंग हटाने के बाद नाखूनों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है. होली के रंग अक्सर नाखूनों को रुख और कमजोर बना देता है. ऐसे में बाद में नारियल तेल या बादाम तेल से हल्की मसाज करने से नाखूनों को पोषण मिलता है और उनके प्राकृतिक चमक लौटने में मदद मिलती है, जिससे आपका नाखून चमकीला और स्वस्थ रहेगा.
About the Author

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.