भारतीय टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा को एक और जिम्मेदारी मिली है। दलीप ट्रॉफी में वे अब साउथ जोन यानी दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करेंगे। उनके समक्ष रजत पाटीदार, वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की चुनौती होगी।
दलीप ट्रॉफी के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान।
दलीप ट्रॉफी में 6 टीमें ले रही हैं हिस्सा
बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026/27 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन शामिल हैं। कुछ टीमों के स्क्वॉड घोषित कर दिए गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को वेस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है। ईशान किशन ईस्ट जोन के कप्तान और वैभव सूर्यवंशी उप कप्तान बने हैं। ईस्ट जोन में मोहम्मद शमी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। सेंट्रल जोन यानी मध्य क्षेत्र के कप्तान मध्य प्रदेश से आने वाले रजत पाटीदार को बनाया गया है। रिंकू सिंह को इस टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा और मुकेश चौधरी।
दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे।
स्टैंडबाय खिलाड़ी:
अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम:
अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज़ अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जायसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), ईशान किशन (कप्तान, झारखंड), कुमार कुशाग्र (झारखंड ), शिखर मोहन (झारखंड ), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान, बिहार), डेनिश दास (असम) और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)। स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका (बिहार), श्रीदाम पॉल (त्रिपुरा), संबित एस बराल (ओडिशा), शरणदीप सिंह (झारखंड) और स्वास्तिक सामल (ओडिशा)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.