दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास का परिचय दिया है। साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली है। उन्होंने नॉर्थ जोन के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।
106 रन बनाकर नाबाद हैं तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 106 रन नाबाद बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 225 गेंदों का सामना किया है। इस पारी के दौरान तिलक वर्मा का रक्षात्मक अंदाज खूब देखने को मिला है। उन्होंने पूरी पारी के दौरान सिर्फ 7 चौके लगाए हैं। अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाने वाले तिलक वर्मा ने इस शतकीय पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया है। वर्मा के बल्ले से 47.11 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। उनकी इस दमदार पारी के कारण साउथ जोन की टीम सम्मानजनक स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 285/9 रन बना लिए हैं। वे पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन की टीम से 90 रन की बढ़त हासिल कर चुके हैं। नॉर्थ जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
ऐसी रही दोनों टीमों के गेंदबाजों की भूमिका
नॉर्थ जोन को पहली पारी में सस्ते में आउट करने में साउथ जोन के तूफानी गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। विद्वथ कावेरप्पा ने साउथ जोन की ओर से 4 विकेट हासिल किए। एमडी निधीश और तनाय त्यागराजन को 2-2 विकेट हासिल हुए। कावूरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल को एक- एक विकेट मिले। कम स्कोर पर आउट होने के बाद नॉर्थ जोन की गेंदबाजी यूनिट ने भी दमदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका सीरीज से वापस भारत आने के बाद गुरनूर बराड़ ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री मारी। उन्होंने नॉर्थ जोन की ओर से पहली पारी में अब तक चार विकेट लिए हैं। एक विकेट शेष है, ऐसे में उन्हें कल के खेल में फाइफर पूरा करने का मौका होगा। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंजबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को 2-2 विकेट हासिल हुए। एमडी निधीश के रूप में एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड
नॉर्थ जोन पहली पारी- 195
साउथ जोन पहली पारी- 285/9 (94)
दूसरे दिन का खेल समाप्त – साउथ जोन 90 रनों से आगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.