क्या आप भी लंबे समय से हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या परेशान हैं। अक्सर थाइरॉइड की बीमारी में दिनभर की थकान, एनर्जी की कमी या बार-बार कुछ मीठा खाने की इच्छा जरुर होती है। अधिकांश लोग मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए कई हेल्दी ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। इस लेख में हम आपको हेल्दी स्नैक बताने जा रहे है, जिसे आप शाम की भूख के दौरान जरुर खाएं। इसको आप अपनी डाइट मे भी शामिल कर सकते हैं।
गौरतलब है कि केला और दालचीनी का यह कॉम्बिनेशन काफी टेस्टी होता है और इसके साथ ही यह काफी पौष्टिक स्नैक ऑप्शन है। केला नेचुरल एनर्जी देने में मदद करता है, जबकि दालचीनी इसका स्वाद बढ़ाता है।
केला क्यों फायदेमंद है?
केला में प्राकृतिक रुप से कार्बोहाइ़ड्रेट और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। वैसे यह पेट के लिए काफी लाइट माना जाता है। यह आसानी से पच भी जाता है। जब आपको अचानक से भूख लगे तो कुछ मीठा खाने का मन करे, तब केला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
दालचीनी है फायदेमंद
असल में दालचीनी का कार्य केवल स्वाद बढ़ाने का नहीं, बल्कि इसकी हल्की गर्म तासीर इस स्नैक को और भी हेल्दी बना देती है। इसको बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जाता है और यह मीठी खाने की इच्छा को भी कम कर देता है।
कब खाएं इस हेल्दी स्नैक?
इस स्नैक को आप दोपहर या फिर शाम की हल्की भूख के समय खा सकती हैं, खासकर जब कुछ मीठा खाने का मन हो।
इस हेल्दी स्नैक को कैसे खाएं?
– इसके लिए एक केला लें।
– इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
– इसके ऊपर एक चुटकी दालचीनी छिड़क दें।
इस स्वादिष्ट और क्विक स्नैक को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि, यह डिश थायराइड का इलाज नहीं है, बल्कि बैलेंस डाइट का एक जरुरी हिस्सा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.