गुरुवार को एक बार फिस बॉक्स ऑफिस पर 28 दिन पुरानी ‘हनुमान अंश’ छाई रही. इस फिल्म पर तो जैसे सचमुच हनुमान जी की कृपा ही बरस रही है और ये हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है. वहीं बड़े बजट वाली यश की ‘टॉक्सिक’ का थर्सडे को बुरा हाल होता दिखा. यहां ‘आवारापन 2’ से ‘इरुमुडी’ सहित सिनेमाघरो में मौजूद सभी फिल्मों की गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं.
‘टॉक्सिक’ ने दूसरे गुरुवार कितनी कमाई की?
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई और यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. ये फिल्म कमाई के लिए संघर्ष कर रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे थर्सडे को ‘टॉक्सिक’ ने 4.25 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई 239.30 करोड़ रुपये हो गई है.
‘इरुमुडी’ ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते में तो दमदार कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है. हालांकि ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में 3.60 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इसका 14 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 149.75 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’
‘आवारापन 2’ ने तीसरे थर्सडे कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में तीसरे हफ्ते में काफी गिरावट देखी जा रही है. यहां तक कि इसके लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. हालांकि ये फिल्म हिट हो चुकी है. फिल्म के तीसरे गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 40 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 21 दिनों की नेट कमाई अब 149.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
‘हनुमान अंश’ ने लोगों का दिल छू लिया है. नीम करौली बाबा की भक्ति से भरी से फिल्म जहां शुरआती दो हफ्तों में चंद लाख कमाने के लिए मशक्कत कर रही थी वहीं तीसरे हफ्ते से इसकी किस्मत ऐसी पलटी की ये अब बड़े-बड़े बजट और स्टार कास्ट वाली फिल्मों को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 28वें दिन यानी चौखे गुरुवार को ‘हनुमान अंश’ ने 11 करोड़ की हैरान कर देने वाली कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 28 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-‘वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म’, आ गया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फर्स्ट रिव्यू
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.