नेटफ्लिक्स पर हाल ही में साउथ की फिल्म एड हुई है और आते ही इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी ने कई टॉप बॉलीवुड मूवीज और सीरीज को पछाड़ दिया है।
4 साल बाद आया दूसरा पार्ट
बता दें कि गट्टा कुश्ती 2 का पहला पार्ट 4 साल पहले आया था। पहला पार्ट भी सुपरहिट था और दूसरे पार्ट ने भी रिलीज होते ही कमाल कर दिया है। फिल्म में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं। फिल्म ने थिएटर में जितना कमाल किया था, उतना ही ओटीटी पर फिल्म का कमाल जारी है।
क्या है गट्टा कुश्ती 2 की स्टोरी
गट्टा कुश्ती 2 की स्टोरी की बात करें तो इसमें वीरा और कीर्ती पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट में अपनी बेटी माती की परवरिश करती है। इसमें इनकी कपल स्टोरी रिवर्स हो जाती है। वीरा जहां घर पर रहकर सब देखता है, वहीं कीर्ति रेसलिंग में अपना करियर बनाती हैं। दोनों की लाइफ में काफी बदलाव आते हैं खासकर पैरेंटिंग को लेकर। वहीं इस बीच उनके रिश्ते को और मुश्किलों का तब सामना करना पड़ता है जब कोच उनकी शादी को बर्बाद करने की कोशिश करता है।
यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अवेलेबल है। इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा को चेल्ला अय्यावु डायरेक्ट कर रहे हैं।
पेद्दी को किया पीछे
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 थी। लेकिन अब गट्टा कुश्ती ने पेद्दी को पीछे कर नंबर 1 पर जगह बना ली है।
गट्टा कुश्ती का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल फिल्म गट्टा कुश्ती की बात करें तो इस मूवी का 27 करोड़ बजट था और मूवी ने वर्ल्डवाइड 60 करोड़ कमाए थे। यह कॉलीवुड की इस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेन्डिंग फिल्मों की लिस्ट
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेन्डिंग फिल्मों की लिस्ट के बारे में बता दें कि इसमें नंबर 1 पर गट्टा कुश्ती है, दूसरे नंबर पर पेद्दी, तीसरे नंबर पर कॉन सिटी और इसे भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसके बाद आती है इक्का, राव बहादुर, स्पाइडर मैन होम कमिंग, स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम (स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के बाद ये दोनों ट्रेन्ड कर रही हैं), 72 हार्स, 14 पीक्स, पति पत्नी और वो दो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.