आज हम आपको रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड वाले सबसे सस्ते Broadband प्लान्स बता रहे हैं। लिस्ट में 200Mbps तक स्पीड वाले प्लान्स शामिल हैं, जिनकी कीमत 1000 रुपये प्रति माह से भी कम है। देखें आपके बजट में कौन सा फिट बैठ रहा है।
सम्बंधित सुझाव
1. Fibre Home WiFi
बीएसएनएल के पास फाइबर होम वाईफाई नाम का एक यूनिक ब्रॉडबैंड प्लान है। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, इस प्लान की कीमत 6 माह के लिए मात्र 1999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसमें 199 दिन सर्विस मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को 1400GB डेटा तक 40Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। लेकिन रहे कि यह प्लान मंथली और एनुअल ऑप्शन के साथ उपलब्ध नहीं है। एक एकमुश्त 1999 रुपये देकर 6 महीने के लिए खरीदना होगा। यह प्लान सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ‘इंडिविजुअल’ कैटेगरी के लिए है। इसमें IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।
2. Fibre Super Star Premium Plus OTT
आप बीएसएनएल के फाइबर सुपर स्टार प्रीमियम प्लस OTT प्लान पर भी विचार कर सकते हैं, जिसके कीमत 999 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। आप इसे 5994 रुपये देकर में 6 महीन और 11,988 रुपये एकमुश्त देकर में 12 महीनों के लिए ले सकते हैं। इसमें OTT (JioHotstar,ZEE5,Lionsgate,Hungama,Shemaroo,EpicOn) बेनिफिट्स के साथ IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।
3. Fibre Value Plus OTT
लिस्ट में फाइबर वैल्यू प्लस OTT प्लान भी शामिल है, जिसके कीमत 849 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 150Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। आप इसे 5094 रुपये देकर में 6 महीन और 10,188 रुपये एकमुश्त देकर में 12 महीनों के लिए ले सकते हैं। इसमें IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं। ग्राहक Pack-1(JioHotstar) / Pack-2( ZEE5) / Pack-3(Hungama, Lionsgate, ShemarooMe, EpicOn) में से कोई दो OTT पैक चुन सकते हैं।
4. Fibre Basic Plus
फाइबर बेसिक प्लस प्लान की कीमत 599 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। आप इसे 3593 रुपये देकर में 6 महीन और 7,188 रुपये एकमुश्त देकर में 12 महीनों के लिए ले सकते हैं। इसमें IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।
5. Fibre Basic
फाइबर बेसिक प्लान की कीमत 499 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में ग्राहकों को 3300GB डेटा तक 60Mbps स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। आप इसे 2993 रुपये देकर में 6 महीन और 5988 रुपये एकमुश्त देकर में 12 महीनों के लिए ले सकते हैं। इसमें IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.