Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत
Lava Virat V1 Pro 5G को 13,999 रुपए की शुरुआती ऑफर कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं Lava Virat V1 Pro 5G की सभी खासियतें:
Lava Virat V1 Pro 5G की खास बातें
Lava Virat V1 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। फोन में 18W Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने कैमरा सेटअप में AI फीचर्स भी दिए हैं। इससे यूजर्स को रोजमर्रा की फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट देने की कोशिश की गई है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसका मतलब यह धूल से सुरक्षा और पानी के छींटों से बचाव के लिए तैयार किया गया है।
फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। Lava Virat V1 Pro 5G की एक और खासियत इसका सॉफ्टवेयर है। फोन Android 16 पर चलता है। कंपनी ने इसमें bloatware-free UI दिया है, यानी फोन में गैर-जरूरी ऐप्स की भरमार नहीं मिलेगी। इसके अलावा फोन में Vayu AI भी दिया गया है। यह Lava का AI companion है, जो यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स और अलग-अलग कामों में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.