भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अब तक तीन खिलाड़ियों को सजा दी जा चुकी है। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या आईसीसी द्वारा सजा पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
सोमवार को इस समय घटी घटना
बता दें कि यह घटना सोमवार को दिन की आखिरी गेंद पर जयसूर्या के आउट होने के बाद घटी। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपने बल्ले से बाउंड्री वेजेज को मारा। जयसूर्या ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड को भी मान लिया, इसलिए मैदान पर मौजूद अंपायर अहसान रजा और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।
दो खिलाड़ी पहले ही पा चुके हैं सजा
इसका मतलब यह है कि कोलंबो टेस्ट से आईसीसी द्वारा सजा पाने वाले जयसूर्या अब तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो को मैच के पहले दिन हुई घटना के लिए दंडित किया जा चुका है। यह घटना भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो द्वारा जायसवाल को आउट करने के बाद घटी। भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई, जिसके बाद फर्नांडो ने जायसवाल की ओर सिर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी आगे झुके, जिसके कारण दोनों के सिर आपस में टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गाले (भारत ने 165 रनों से जीत हासिल की)
दूसरा टेस्ट मैच : 23-27 अगस्त, कोलंबो
बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। यह मैच गॉल में खेला जा रहा है। दूसरा मुकाबला जारी है, जिसमें भारत अच्छी स्थिति में है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.