सरकारी बैंकों में एफडी की दरें कितनी हैं?
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सबसे अधिक 7.45 प्रतिशत तक ब्याज सीनियर सिटीजन को दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफ एफडी पर 7.35 प्रतिशत तक ब्याज रहा है। एसबीआई, केनारा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।
प्राइवेट बैंकों का क्या है हाल?
सीनियर सिटीजन को बैंक एफडी पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। एसबीएम बैंक की तरफ से 8.15 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, डीसीबी बैंक की तरफ से अधिकतम 8 प्रतिशत और बंधन बैंक की तरफ से 7.95 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इंडसइंड बैंक और यस बैंक 7.75 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दे रहा है।
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से अधिकतम 6.95 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। एक्सिस बैंक और फेडरल बैंक 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक
सबसे अधिक ब्याज स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से दिया जा रहा है। मौजूदा समय में वरिष्ठ नागिरकों को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 8.50 प्रतिशत तक का रिटर्न एफडी पर दिया जा रहा है। जना स्माल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को 8.30 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 8.25 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.