भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 2026 की दिवाली का त्यौहार बेहद खास रहने वाला है। इस फेस्टिव सीजन में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई SUVs मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं।
Kia Sorento
किआ अपनी इस नई SUV को 4 सितंबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। करीब 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाली यह गाड़ी स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन को कड़ी टक्कर देगी। इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन मिलेगा। इस SUV में कंपनी का लेटेस्ट AI असिस्टेंट भी दिया जाएगा।
MG Hector Tomahawk EV
JSW एमजी मोटर अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV ‘हेक्टर टोमाहॉक’ को 26 अगस्त, 2026 को पेश करने वाली है। बता दें कि 18 से 25 लाख रुपये के बजट में आने वाली यह कार महिंद्रा XEV 9S और किआ कैरेंस क्लैविस EV से मुकाबला करेगी। इसमें 69.2kWh का बैटरी पैक और 201bhp की मोटर मिल सकती है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 530 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।
Hyundai Bayon-Based SUV
हुंडई अपनी नई बेयॉन-बेस्ड SUV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह सीधे तौर पर मारुति विक्टोरिस को टक्कर देगी। यह कार कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच में जगह बनाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
Tata Safari EV
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप कार सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन इसी दिवाली पर मार्केट में उतारने जा रही है। इस प्रीमियम EV का मुकाबला सीधे तौर पर महिंद्रा XEV 9S से देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बैटरी स्पेक्स का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें हैरियर EV वाले 65kWh और 75kWh के बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।
Jetour J2
जेटूर J2 भारत के बाजार में JSW मोटर्स की पहली इंडिपेंडेंट कार होगी। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV होगी, जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh की बैटरी मिलेगी। यह कार अकेले इलेक्ट्रिक मोड पर 139 किमी तक चल सकती है। जबकि पेट्रोल और बैटरी मिलाकर यह 1,000 किमी से ज्यादा की माइलेज देगी।
Renault Duster Hybrid
रेनॉल्ट की आइकॉनिक डस्टर हाइब्रिड अवतार में इस दिवाली वापसी कर रही है। हैरानी की बात यह है कि शोरूम में आने से पहले ही इसका पहला बैच पूरी तरह बिक चुका है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि शहर के अंदर यह कार 80 पर्सेंट तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही चल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.