1-Bayer CropScience Ltd
कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 60 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से 5 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की कीमत बीएसई में 4232.90 रुपये था।
2- Bosch Ltd
इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 270 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 4 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने एक शेयर पर 512 रुपये का डिविडेंड दिया था।
कंपनी ने निवेशकों के लिए हर एक शेयर पर 200 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शेयर बाजार में कंपनी 5 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी के शेयरों का दाम शुक्रवार को 12261.90 रुपये था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.72 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
4- Chennai Petroleum Corporation Ltd
कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 1260.90 रुपये के स्तर पर था। चेन्नई पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के शेयर 7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने कहा है कि हर शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा।
5- Maruti Suzuki India Ltd
ऑटो कंपनी ने भी निवेशकों को मोटा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि एक शेयर पर निवेशकों को 140 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। शेयर बाजार में कंपनी 7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। बता दें, पिछले एक साल में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में काफी अधिक है।
6- Lumax Industries Ltd
इस कंपनी ने भी निवेशकों को एक शेयर पर 55 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 6 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.