भारत में ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए साल 2028 तक भारतीय मार्केट में कम से कम 5 नई और दमदार ऑफ-रोड गाड़ियां दस्तक देने वाली हैं।
नई महिंद्रा थार
ऑफ-रोड पसंद करने वालों के बीच महिंद्रा थार सबसे पॉपुलर गाड़ी है। इस साल के अंत तक इसके 2-डोर मॉडल का नया फेसलिफ्ट वर्जन आएगा। इसका डिजाइन थार रॉक्स से मिलता-जुलता होगा। इसमें नई 6-स्लॉट ग्रिल और C-शेप DRLs के साथ LED हेडलाइट्स मिलेंगी। गाड़ी के अंदर पुश-बटन स्टार्ट, पैसिव की-लेस एंट्री, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे कम्फर्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे। हालांकि, इसके इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
JSW प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी
JSW ग्रुप इस साल सितंबर में अपनी नई कंपनी JSW मोटर्स के जरिए भारतीय कार मार्केट में कदम रखेगा। इसकी पहली गाड़ी चेरी की ‘जेटूर ट्रैवलर C-DM’ का रीबैज्ड वर्जन होगी। यह 5-सीटर D-सेगमेंट SUV 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। इसमें 27.2 kWh और 43.4 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह गाड़ी सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगी।
नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा अपनी मशहूर फॉर्च्यूनर SUV की तीसरी जनरेशन ला रही है। भारत में इसे 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नई फॉर्च्यूनर का लुक पहले से अधिक शार्प और केबिन काफी प्रीमियम होगा। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS मिलेगा। इसके इंजन और गियरबॉक्स में मौजूदा मॉडल की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा।
हुंडई ऑफ-रोड SUV
हुंडई ने भी भारत में एक नई ऑफ-रोड SUV लाने की बात कही है। यह गाड़ी मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और पेट्रोल व पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट में आएगी। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट-व्हील ड्राइव मिलेगा। इसके हाइब्रिड वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (e-AWD) का ऑप्शन दिया जाएगा। इस SUV के 2028 तक मार्केट में आने की संभावना है।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ
टोयोटा 2028 के अंत तक भारत में ‘लैंड क्रूजर FJ’ लॉन्च करेगी। यह फॉर्च्यूनर के नीचे स्थित एक 5-सीटर ऑफ-रोड SUV होगी। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम मिलेगा। भविष्य में इसके हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट भी भारत लाए जाएंगे। भारत में ही बनने के कारण इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
