आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए भारतीय कार मार्केट में जबर्दस्त हलचल देखने को मिल रही है। भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति सुजुकी से लेकर एमजी और हुंडई जैसी कंपनियां कमर कस चुकी हैं।
नई स्कोडा स्लाविया
स्कोडा अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया के मिड-साइकल फेसलिफ्ट अवतार को 18 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार किया जा रहा था। नई स्लाविया में ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, रियर में डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स और 10.25-इंच का फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें अपग्रेडेड एसी और रियर सीट मसाज फंक्शन भी देखने को मिल सकता है।
एमजी हेक्टर हॉक
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर भारतीय मार्केट में अपनी नई 3-रो एसयूवी ‘एमजी हेक्टर हॉक’ को 26 अगस्त को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार मूल रूप से वुलिंग स्टारलाइट 560 (Wuling Starlight 560) का रीबैज्ड वर्जन होगी। कंपनी इसे एमजी हेक्टर प्लस के ऊपर पोजिशन करेगी, जो महिंद्रा की एक्सयूवी 7XO और XEV 9S जैसी लग्जरी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी। इस एसयूवी को प्लग-इन हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक (EV) जैसे दो पावरफुल ऑप्शंस में पेश किया जाएगा।
किआ सोरेंटो
किआ अपनी मोस्ट-अवेटेड प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को 4 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी। यह एसयूवी हुंडई सांता फे वाले प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है। भारतीय मार्केट में स्कोडा कोडियाक व फॉक्सवैगन टायरोन को चुनौती देगी। बड़ी फैमिली और लंबी दूरी के सफर के शौकीनों के लिए यह एक दमदार ऑप्श साबित हो सकती है।
नई मारुति फ्रोंक्स
साल 2023 में मार्केट में आई मारुति फ्रोंक्स ने देश भर में 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर जबर्दस्त सफलता हासिल की है। अब कंपनी 5 सितंबर को इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश करने जा रही है। इस नए मॉडल में नई डिजाइन के बंपर, ट्वीक्ड हेडलाइट्स और नया केबिन ट्रिम व अपहोल्स्ट्री मिलेगी। खबर है कि कंपनी इसमें सीरीज हाइब्रिड इंजन पर भी काम कर रही है। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी अगले साल तक देखने को मिल सकती है।
नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई बेयोन
हुंडई भारत में अपनी दूसरी मिड-साइज एसयूवी के रूप में नेक्स्ट-जनरेशन बेयोन को पेश करने की तैयारी में है। इसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। पोर्टफोलियो में इसे पॉपुलर हुंडई क्रेटा के ठीक नीचे जगह दी जाएगी। यह मारुति विक्टोरिस को कड़ी टक्कर देगी। कंपनी इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारेगी। इसमें 1.5-लीटर क्षमता वाला नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर इंजन मिलने की पूरी उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.