Motorola के दो धांसू मिलिट्री-ग्रेड स्मार्टफोन 3,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। जानिए प्राइस हाईक के बाद दमदार कैमरा, 7000mAh बैटरी और मजबूत डिजाइन वाले इन फोन की नई कीमत कितनी है।
Motorola Edge 70 Fusion की नई कीमतें
Motorola Edge 70 Fusion चार RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। कीमत बढ़ने के बाद अब इसका सबसे सस्ता वेरिएंट भी 30 हजार रुपये से ऊपर चला गया है। Motorola Edge 70 Fusion के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत पहले 30,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 33,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB + 256GB वेरिएंट अब 34,999 रुपये के बजाय 37,999 रुपये में मिलेगा। सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है।
Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB या 12GB RAM के साथ जोड़ा गया है। कैमरे की बात करें तो Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS, All Pixel Focus मिलता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है और मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। मजबूती के लिए फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ IP68/IP69 प्रोटेक्शन मिलता है।
Motorola Edge 60 Fusion भी हुआ 3,000 रुपये महंगा
Motorola Edge 60 Fusion के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भी बढ़ाई गई है। पहले यह फोन 29,999 रुपये में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 32,999 रुपये हो गई है। इसका सीधा मतलब है कि जो ग्राहक 30,000 रुपये के बजट में Edge 60 Fusion खरीदने की सोच रहे थे, उन्हें अब अपना बजट बढ़ाना पड़ेगा।
वहीं Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का quad-curved 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए भारतीय मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Fusion में 50MP Sony LYTIA 700C मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और Ultra Pixel Technology मिलती है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.