यूरोपीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार आयोजित होने वाली यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL का आगाज 26 अगस्त से होगा। वहीं, लीग का फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा। 6 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर उतरेंगे। पहले मुकाबले में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स आमने-सामने होंगे। ETPL का पहला सीजन कुल 26 दिनों तक चलेगा और इसके मुकाबले नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मलाहाइड में आयोजित किए जाएंगे। लीग चरण में कुल 30 मैच खेले जाएंगे, जहां सभी 6 टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी।
ऐसा होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट
लीग चरण के अंत में पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर मुकाबला खेलेंगी, जिसकी विजेता टीम फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करेगी। पहले 15 लीग मैच नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट आयरलैंड के मलाहाइड शिफ्ट होगा, जहां शेष लीग मुकाबले, क्वालिफायर और फाइनल आयोजित किए जाएंगे। 7 और 8 सितंबर को टीमों के ट्रैवल डे निर्धारित किए गए हैं। लीग स्टेज में कई डबल-हेडर मुकाबले भी होंगे, जिनका पहला मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे और दूसरा दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा।
कई दिग्गज खिलाड़ियों से सजेगी लीग
ETPL के पहले सीजन में कई अंतरराष्ट्रीय सितारे खेलते नजर आएंगे। इनमें स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एंगिडी और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।
टीम मालिकों ने जताया उत्साह
रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा कि ETPL के पहले सीजन की शुरुआत करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने यादगार प्रदर्शन करेगी। वहीं, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के सह-मालिक स्टीव वॉ ने कहा कि उद्घाटन मुकाबला उनकी टीम के लिए अपनी क्रिकेट शैली दुनिया के सामने पेश करने का शानदार मौका होगा। उन्होंने इसे यूरोपीय क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत बताया।
डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक राहुल द्रविड़ ने कहा कि यूरोप की नई फ्रेंचाइजी T20 लीग में डबलिन का प्रतिनिधित्व करना बेहद रोमांचक है। उनकी टीम शहर और फैंस के लिए गर्व का कारण बनना चाहती है। वहीं, ग्लासगो कॉस्मिक के सह-मालिक मैथ्यू हेडन ने इसे स्कॉटलैंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि उनकी टीम पहले ही मैच से अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.