धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है जिससे भीषण गर्मी पड़ने लगी है। चिलचिलाती धूप और बढ़ता हुआ पारा, में AC की ठंडी हवा बहुत आराम देती है। इस मौसम में बिना AC की नींद आना भी काफी मुश्किल होता है। गर्मियों के मौसम में ठंडी हवा पाने के लिए ज्यादातर लोग एसी में सोना ज्यादा आरामदायक मानते हैं। हालांकि, पूरी रात लगातार एसी चलाकर सोने से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रातभर एसी की ठंडी हवा लेना स्वास्थ्य के लिए कितना सुरक्षित है और इससे जुड़े फायदे-नुकसान क्या हैं, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।
क्या AC में सोना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान?
– हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि, एसी में सोना सेहत के लिए अच्छा है और इसका सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
– एसी का काम होता है कि ड्राई एयर को सर्कुलेट करके कमरे को ठंडा करना और ओवरहीटिंग से बचाता है। गर्म तापमान में कई बार नींद में खलल पड़ जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि रातभर एसी में सोना आपको ही नुकसान पहुंचाएगा। हालांकि एसी का तापमान जरुर आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
– अगर आप रात में एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से बहुत कम रखती हैं, तो शरीर पर इसका असर पड़ सकता है। ज्यादा ठंडक की वजह से मांसपेशियां सख्त होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है। जिन लोगों को गठिया या हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें हैं, उनके लिए यह समस्या और बढ़ सकती है। खासतौर पर बुजुर्गों लोगों को तेज ठंडी हवा से अधिक असहजता और दर्द का सामना करना पड़ता है।
– ड्राई एयर के कारण स्किन रुखी होने लगती है और इसी कारण से सांस संक्रमण, एलर्जी और अस्थमा की दिक्कत बढ़ जाती है।
– लंबे समय से ड्राई हवा से संपर्क में रहने से शरीर का मुख्य तापमान गिर जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, इससे आपका रुटीन गड़बड़ा जा सकता है।
– जिन लोगों को एलर्जी और अन्य कोई समस्या है, तो तापमान को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। इसके फिल्टर्स को हर हफ्ते में साफ करना चाहिए और शरीर को हवा को सीधा फ्लो दूर करें।
– इसके अलावा, बच्चों और बुजु्र्गों या किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान लोगों को पूरी रात एसी में सोने से बचना चाहिए या फिर सीमित रुप में एसी का प्रयोग करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.