रोडीज और बिग बॉस जैसे शोज के विनर रह चुके प्रिंस नरूला इन दिनों अपनी वाइफ युविकी चौधरी के संग रिएलिटी शो द 50 में दिखाई दे रहे हैं. अब हाल ही में प्रिंस ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े एक राज का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे वो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं.
साथ ही इतने सालों बात उनके और युविका के बीच प्यार कैसे बरकरार है इस पर भी बात की. प्रिंस ने जिस सीक्रेट का खुलासा किया है, वो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं द 50 देखने वाले दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आ रही है.
युविका को खास गिफ्ट देते हैं प्रिंस
दरअसल, शो में ही प्रिंस नरूला से आरुषि ने उनके और युविका के रिश्ते को लेकर एक सवाल पूछा. आरुषि ने कहा कि जब य़ुविका नाराज हो जाती हैं, तो आप क्या करते हो, कैसे मनाने हो उन्हें?. इस सवाल का जवाब देते हुए प्रिंस नरूला ने कहा,’जब युविका मुझसे नाराज होती है तो मैं जल्दी से माफी मांग लेता हूं या फिर उन्हें कोई खास गिफ्ट दे देता हूं.
जैसे सोने की चेन या फिर बाहर डिनर पर ले जाता हूं’. इस पर आरुषि कहती हैं कि बहुत महंगा सॉरी है.उसके बाद प्रिंस से आरुषि पूछती हैं कि आपको कब लगा कि इसी लड़की से शादी करनी है. इस पर प्रिंस ने जवाब देते हुए कहा कि वो एहसास अपने आप हो जाता है. ये वीडियो प्रिंस ने अपने इंटस्टाग्राम पर शेयर किया है.
साथ ही लिखा है- उसे मनाना भी एक आर्ट है. प्रिंस और युविका सिर्फ शो में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अक्सर एक-दूसरे का साथ देते दिखाई देते हैं. इन दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी. उसके बाद प्रिंस उन पर फिदा हो गए. इतना ही नहीं प्रिंस ने दिल के आकार का पराठा बनाकर उन्हें प्रपोज किया था. कपल ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया और फिर 12 अक्तूबर 2018 में सात फेरे ले लिए.
ये भी पढ़ें:-कभी बेचा करते थे चाय, बनना चाहते थे आईएएस, लेकिन बन बैठे बॉलीवुड एक्टर
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.