तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में तमिल एक्टर थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) अपने पहले ही चुनाव में 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स ने विजय को बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “विजय सर को बहुत बधाई। लोगों का आप पर यह भरोसा देखना अद्भुत है। आपके इस नए चैप्टर के लिए आपको और शक्ति मिले।” वहीं, तेलुगु स्टार नानी ने एक्स (X) पर लिखा, “पहले लोगों ने शक किया और अब ताज पहना दिया। अंडरडॉग का जीतना हमेशा एक ‘एब्सोल्यूट सिनेमा’ जैसा होता है। उम्मीद है तमिलनाडु के लोगों के लिए अब अच्छा समय आएगा।” फिल्मी सितारों ने बताया ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’
एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सिनेमा इंडस्ट्री से निकलकर राजनीति में इतनी बड़ी छाप छोड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने विजय को ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) बताया है। वहीं मलयालम एक्टर अजू वर्गीस ने लिखा कि किस्मत भी बहादुर लोगों का साथ देती है। एक्टर सिबी सत्यराज ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ब्लास्टू! ब्लास्टू! अब सब अच्छा होगा।” पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब
विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनावी मुकाबले में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत होती है और विजय की पार्टी इस जादुई आंकड़े के काफी करीब है। खास बात यह है कि TVK राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी भी बन गई है। किसी नई पार्टी के लिए यह प्रदर्शन काफी बड़ा माना जा रहा है। एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा था कदम
थलपति विजय ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी पार्टी TVK के गठन का ऐलान किया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अब पूरी तरह से राजनीति में उतरेंगे और अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगे। विजय की पार्टी ने राज्य में ‘बदलाव’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त शासन’ का नारा दिया था, जिसे जनता का भारी समर्थन मिला। तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) का दबदबा रहा है, जिसे विजय ने कड़ी चुनौती दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.