अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच चाहते हैं, जिसमें बड़ा डिस्प्ले और बेसिक फीचर्स हों, तो Tecsox Ultra स्मार्टवॉच आपके लिए एक ऑप्शन है। आइये आपको बताते हैं कि क्या ये बजट में सही चॉइस है या नहीं?
सम्बंधित सुझाव
पहली नजर में यह वॉच काफी हद तक Apple Watch Ultra जैसी दिखती है, जिससे इसका लुक काफी आकर्षक हो जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ दिखने में अच्छी है या असल परफॉर्मेंस में भी दम रखती है? खासकर जब बात आती है बैटरी, फिटनेस ट्रैकिंग और बिल्ड क्वालिटी की, तो यहां सच्चाई जानना जरूरी हो जाता है। हमने इस स्मार्टवॉच को करीब चार हफ्तों तक लगातार इस्तेमाल किया, ताकि इसकी असली परफॉर्मेंस समझ सकें। आइए आपको इसका डिटेल रिव्यू करते हैं।
डिजाइन, डिस्प्ले और लुक
Tecsox Ultra का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसका बड़ा 1.99 इंच IPS डिस्प्ले और स्क्वायर डायल इसे प्रीमियम लुक देता है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन करीब 395×460 पिक्सल है, जिससे नोटिफिकेशन और टेक्स्ट साफ दिखाई देते हैं। हालांकि, इसमें AMOLED डिस्प्ले नहीं मिलता, इसलिए कलर और ब्राइटनेस उतनी शानदार नहीं लगती। फिर भी, इस बजट में इतना बड़ा और क्लियर डिस्प्ले मिलना अच्छी बात है।
जहां वॉच का लुक अच्छा लगता है, वहीं इसका स्ट्रैप क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है। स्ट्रैप सस्ता लगता है और वॉच उतारने पर स्ट्रैप भी बार-बार बाहार आ जाता है, जिससे फोन को पहनना और उतारना काफी मुश्किल लगता है।
बैटरी और चार्जिंग
Tecsox Ultra की बैटरी परफॉर्मेंस औसत से भी नीचे लगती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 4 से 5 घंटे लग जाते हैं, जो काफी ज्यादा है। डिस्चार्ज की बात करें तो यह वॉच 2 दिन पूरे होने से पहले ही बैटरी लो होने लगती है। अगर आप ब्लूटूथ कॉलिंग और ज्यादा ब्राइटनेस का इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी एक दिन के आसपास ही खत्म हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह स्टेप काउंट, कैलोरी बर्न और डिस्टेंस ट्रैकिंग भी करती है। हालांकि, डेटा 100% सटीक नहीं होता, क्योंकि कई बार हमने नोटिस किया कि वॉच बिना चले भी आपके स्टेप काउंट कर लेती है।
इसलिए इसे सिर्फ एक बेसिक गाइड के तौर पर ही इस्तेमाल करना बेहतर है। Tecsox Ultra में कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जैसे रनिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग। यह आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करती है, लेकिन इसमें इनबिल्ट GPS नहीं मिलता, जिससे सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए आपको फोन पर निर्भर रहना पड़ता है।
स्मार्ट फीचर्स और वॉटर रेसिस्टेंस
इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। आप सीधे वॉच से कॉल रिसीव कर सकते हैं, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा फीचर है। हालांकि, कभी-कभी कनेक्टिविटी में हल्का लैग देखने को मिला है।
Tecsox Ultra में बेसिक वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है, जिससे यह पसीने और हल्की बारिश में सुरक्षित रहती है। लेकिन इसे पानी में डुबोकर इस्तेमाल करना सही नहीं है। सेंसर की बात करें तो इसमें हार्ट रेट सेंसर और बेसिक मोशन सेंसर मिलते हैं, जो फिटनेस ट्रैकिंग में खास मदद नहीं करते हैं।
खरीदें या नहीं?
अगर आपका बजट 1000 रुपए से कम है और आप सिर्फ एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच चाहते हैं, जो देखने में प्रीमियम लगे और बेसिक फीचर्स जैसे Bluetooth calling, नोटिफिकेशन और सिंपल फिटनेस ट्रैकिंग दे सके, तो Tecsox Ultra आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। लेकिन अगर आप बेहतर बैटरी बैकअप, मजबूत स्ट्रैप क्वालिटी और ज्यादा सटीक फिटनेस ट्रैकिंग की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह वॉच आपको थोड़ा निराश कर सकती है। आसान शब्दों में कहें तो यह वॉच लुक्स के लिए सही, परफॉर्मेंस के लिए नहीं, इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर समझ लें। आप इस वॉच को फ्लिपकार्ट और tecsox.com से खरीद सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.