ग्रे मार्केट से मिल रहा है अच्छी लिस्टिंग का संकेत (Technocraft Ventures IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 14 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। इससे पहले 9 अगस्त को आईपीओ 23 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। महज दो दिन के अंदर जीएमपी में 7 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 10 रुपये प्रति शेयर है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की स्थिति हर दिन बेहतर ही होती गई है।
क्या है प्राइस बैंड (Technocraft Ventures IPO Price band)
टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स ने आईपीओ के लिए 200 रुपये से 212 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 70 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से कम से कम निवेशकों को एक साथ 14840 रुपये का दांव लगाना होगा। बिग शेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ के लिए कंपनी ने रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
6 गुना से अधिक हो चुका है सब्सक्राइब
आईपीओ को आज सुबह 10.50 मिनट तक 6.87 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। रिटेल कैटगरी में 6.52 गुना, क्यूआईबी में 4.50 गुना और एनआईआई में 10.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
आईपीओ के जरिए कंपनी 95 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फाल सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 24 लाख रुपये के शेयर बेच रहे हैं। यानी फ्रेश इश्यू की तुलना में ओएफएस काफी कम है।
आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा
फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाए गए 150 करोड़ रुपये का कंपनी वर्किंग कैपिटल में इस्तेमाल करेगी। वहीं, बाकि बजे पैसों का उपयोग जनरल कॉरपोरेट कार्यों में होगा। बता दें, 31 मार्च 2026 तक इस कंपनी के पास कुल 1235.90 करोड़ रुपये का काम था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इश्यू प्राइस थोड़ा अधिक आक्रमक दिखाई दे रहा है। लेकिन मैनेजमेंट अपने वर्क ऑर्डर और वित्तीय स्थिति को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.