टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट गंवाने वाली टीमों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया एक कतार में हैं। पाकिस्तान के अजान अवैस लीड्स टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुए।
इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय टीम
टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट गंवाने वाली टीमों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। भारत के साथ 9 मर्तबा ऐसा हो चुका। दूसरे पायदान पर इंग्लैंड है, जिसने छह बार टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट खोया। वेस्टंडीज ने पांच, साउथ अफ्रीका ने चार और बांग्लादेश ने तीन मर्तबा विकेट गंवाया। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंज और श्रीलंका एक कतार में हैं। चारों टीमों ने दो-दो बार टेस्ट मैचों की पहली गेंद पर विकेट गंवाया। अफगानिस्तान के साथ सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है। अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच जून 2018 में भारत के खिलाफ था।
टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट गंवाना
9 बार – भारत
6 बार – इंग्लैंड
5 बार – वेस्टइंडीज
4 बार – साउथ अफ्रीका
3 बार – बांग्लादेश
2 बार – पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंज, श्रीलंका
1 बार – अफगानिस्तान
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर किसी टीम द्वारा विकेट लेने का यह पहला मौका है। इंग्लैंड 1880 से टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले केवल 11 बार ही हुआ है। जिमी एंडरसन ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2019-20 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में डीन एल्गर को आउट किया था। लीड्स टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर ढेर की। अब्दुल्ला शफीक (61) और इमाम-उल-हक (42) ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के शीर्ष पांच में से चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 51 रन देकर पांच विकेट लिए। जोश टंग ने भी पांच शिकार किए। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 112 रन जुटाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.