महिला एशिया कप 2026 के लिए शुक्रवार को बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया। जेमिमा टूर्नामेंट से बाहर हो गईं है, जबकि भारती फुलमाली और प्रतिका रावल को जगह मिली है।
30 अगस्त को भारत का पहला मैच
विकेटकीपर ऋचा घोष और गुनालन कामलिनी को भी टीम चुना गया है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारतीय टीम में एक और मज़बूत खिलाड़ी के तौर पर मौजूद रहेंगी। गेंदबाजी विकल्पों के रूप रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा शामिल हैं। राधा यादव, श्री चरणी और प्रेमा रावत भी टीम का हिस्सा हैं। महिला एशिया कप के इतिहास में सात खिताब जीतकर सबसे सफल रही भारतीय टीम को पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।
हरमनप्रीत और उनकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग चीन का सामना करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बंगलादेश, मेजबान यूएई और टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत का रहा है दबदबा
भारत 2024 के पिछले संस्करण में उपविजेता रहने के बाद एक बार फिर महाद्वीपीय खिताब जीतने की कोशिश करेगा। वे दाम्बुला में फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन श्रीलंका से आठ विकेट से हार गए थे। भारत का इस टूर्नामेंट में ऐतिहासिक रूप से दबदबा रहा है; टीम ने वनडे प्रारुप में शुरुआती चार टूर्नामेंट जीते और फिर 2012, 2016 और 2022 में तीन टी-20 खिताब अपने नाम किए।
भारत की महिला एशिया कप 2026 टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनि (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.