IND vs SL Schedule: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है और उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड दौरे के बाद अगले महीने यानी अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर होगी।
इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार, 2 जुलाई को श्रीलंका दौरे का ऐलान कर दिया। इस दौरे में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। श्रीलंका दौरे की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने बताया कि पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा।
श्रीलंका से 2 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) श्रीलंका दौरे का शेड्यूल ऐलान करते हुए बताया कि पहला मेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच में 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। ये दोनों ही मुकाबले भारतीय समय के अनुसार 10 बजे शुरू होंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत बनाम श्रीलंका के बीच अगस्त में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज बेहद अहम होने वाली है। इंडिया इंडिया मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वें पायदान पर है। ऐसे में भारत इस सीरीज पर कब्जा करके और ऊपर जाना चाहेगा।
भारत-श्रीलंका टेस्ट में हेड-टू-हेड
टेस्ट मैचों के मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों देशों के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 22 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका टीम को 7 मुकाबलों में ही जीत मिली है। वहीं, 17 मैच ड्रॉ पर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.