Last Updated:
India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भारत को जीत आसानी से नहीं मिली. अमेरिकी खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय को कड़ी टक्कर दी, खासकर उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. इस मुकाबले में टीम इंडिया से कई गलतियां भी हुईं. ऐसे में आइए जानते हैं, उन तीन गलतियों के बारे में, जिन्हें आज (12 फरवरी) नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को नहीं दोहराना चाहिए.=
नामीबिया से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान.
नामीबिया को कम मत आंकना
नामीबिया भले ही छोटी टीम है, उसमें अनुभवहीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया को उसे कम आंकने की गलती नहीं करनी होगी. यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम को बहुत हद तक इसका खामियाजा उठाना पड़ा था, जब अमेरिकी गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर संघर्ष करता नजर आया. नामीबियाई गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक खेले एकमात्र मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा.
नामीबिया से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान.
टॉप ऑर्डर को चलना होगा
टी20 फॉर्मेट में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भारत की बैकबोन साबित हुए हैं, जो यूएसए के खिलाफ मैच में नाकाम रहे. यूएसए के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर चलते बने. ईशान किशन और तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हो गए. शिवम दुबे भी खाता नहीं खोल सके, जिससे भारत की पारी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई. भारत के 77 रन पर ही 6 विकेट गिर चुके थे. हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह भी फेल रहे. अगर सूर्यकुमार यादव अर्धशतकीय पारी नहीं खेलते तो भारत 100 रन के अंदर सिमट सकता था. नामीबिया के खिलाफ बल्लेबाजों को परिस्थिति और पिच को देखते हुए बल्लेबाजी करनी होगी.
बीच के ओवरों में बनाने होंगे रन
नामीबिया के खिलाफ एक और गलती, जिससे टीम इंडिया बचना चाहेगी, वो है मिडिल ओवरों में संभलकर खेलते हुए रन जुटाना. यूएसए के मैच में 7 से 15 ओवर के बीच भारत की बैटिंग काफी खराब रही. बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में बल्लेबाज आउट होते गए, जिससे स्कोरबोर्ड थम सा गया और रनों का अकाल पड़ गया. भारत को नामीबिया के खिलाफ ऐसा करने से बचना होगा. बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में रन बनाने होंगे, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सके.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.