भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की तालिका में पांचवें स्थान पर होने के बावजूद उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रही है।
बता दें कि जून 2024 में भारत के टी-20 विश्व कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद जुलाई 2024 में गौतम गंभीर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। बतौर कोच वनडे और टी-20 क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज को ड्रॉ कराने के अलावा बड़ी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार नहीं रहे हैं। बड़ी टीमों के खिलाफ गंभीर की कोचिंग वाली टीम को घर पर भी हार का सामाना करना पड़ा है। तमाम हार ही वे कारण हैं, जिसकी वजह से टीम जो पहले दो संस्करण में आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई थी, 2025 में नहीं पहुंच सकी और अब 2027 के संस्करण में पांचवें पायदान पर है। फाइनल में पहुंचना इस संस्करण में भी मुश्किल नजर आ रहा है।
खबर अपडेट हो रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.