भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वक्त से टी20 इंटरनेशनल में काफी खराब प्रदर्शन कर रही है। पहले उसे आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार मिली और इसके बाद इंग्लैंड में भी सीरीज गंवानी पड़ी। यही वजह रही कि इतनी हार के बाद टीम इंडिया की आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी चली गई। हालांकि टीम के पास एक और मौका है कि वो पहले नंबर पर पहुंचे। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, उसे जीतना होगा।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार चुकी है टीम इंडिया
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई है। नए नवेले कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर अब तक अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में पहले आयरलैंड के खिलफ टीम का सूपड़ा साफ हुआ, इसके बाद इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के चार मैच हार गए। एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। यानी श्रेयस का बतौर कप्तान खाता अभी तक नहीं खुला है। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच हारने के बाद ही टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर चली गई थी।
आज का मैच जीता तो इंग्लैंड से आगे निकलने का है मौका
आज यानी 23 जुलाई सुबह की बात करें तो भारत की रेटिंग 268 की है। इतनी ही रेटिंग इंग्लैंड की है, लेकिन अगर दशमलव तक के अंकों की गणना की जाए तो उसमें टीम इंडिया पिछड़ जाती है। इसलिए इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर है और भारत दूसरे नंबर पर है। इस बीच आज भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच खेला जाएगा, जिसमें अगर टीम इंडिया जीत गई तो उसके पास एक और अंक आ जाएगा। इसका मतलब होगा कि टीम 269 अंक हासिल कर लेगी, इसके साथ ही उसके पास पहले नंबर पर पहुंचने का मौका होगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत से होगा भारतीय टीम का फायदा
ये बात भी इस बीच ध्यान रखनी होगी कि केवल एक ही मैच जीतने से बात नहीं बनेगी, अगर दूसरा मैच हार गए तो फिर से वही हाल हो जाएगा। टीम इंडिया को पहले नंबर पर आने और वहां लगातार बने रहने के लिए इस सीरीज के तीनों मैच जीतने होंगे। तभी उसकी लीड इंग्लैंड से कुछ अंकों की बन जाएगी। लेकिन अगर कहीं हार मिली तो फिर उसके लिए पहले नंबर पर आना काफी ज्यादा मुश्किल होगा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वैभव की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर
आज का मैच हरारे में खेला जाएगा और ये शाम को साढ़े चार बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले चार बजे टॉस होगा। रात को करीब आठ बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। श्रेयस अय्यर और टीम इंडिया के लिए आज का मैच काफी अहम होगा, सभी की नजर इस पर रहने वाली है। साथ ही ये भी देखना होगा कि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का आज कैसा खेल दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.