इंडियन मार्केट में कई नई और अपडेटेड सेडान लॉन्च होने वाली हैं। इनमें Tata Tigor Facelift, Tigor.ev Facelift और Skoda Slavia Facelift मॉडल शामिल हैं। अगर आप भी सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लें।
Tata Tigor Facelift
टाटा मोटर्स अपनी टिगोर का फेसलिफ्ट मॉडल दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है। नई टिगोर में हाल ही में लॉन्च हुई Tiago Facelift से कई डिजाइन और फीचर्स लिए जा सकते हैं। फ्रंट में स्लिमर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड LED DRLs और ग्लॉस ब्लैक ट्रिम देखने को मिलेगा। नए डिजाइन का बंपर, बड़े एयर इनटेक, नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललैंप भी मिल सकते हैं। केबिन में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग और Type-C पोर्ट मिल सकते हैं।
360-डिग्री कैमरा और सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग भी दिए जा सकते हैं। इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 86PS और 113Nm के साथ मिलेगा। CNG वर्जन 75.5PS और 96.5Nm आउटपुट देगा। दोनों इंजन के साथ फेसलिफ्ट में भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता रहेगा।
Tata Tigor.ev Facelift
पेट्रोल टिगोर के साथ कंपनी इसका इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट भी ला सकती है। 2019 में लॉन्च होने के बाद पहली बार इसमें बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा। इसमें ICE मॉडल जैसा नया फ्रंट डिजाइन, स्लिम LED DRLs, नए बंपर, LED हेडलैंप, एयरो-एफिशिएंट अलॉय व्हील्स और नए टेललैंप मिल सकते हैं। केबिन में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पावरट्रेन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 26kWh का मिल सकता है। इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 315km की हो सकती है।
Skoda Slavia Facelift
स्कोडा स्लाविया का फेसलिफ्ट 18 अगस्त को एंट्री करेगा। इसमें नई LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड DRLs, नया फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील्स और फुल-विड्थ LED टेललाइट बार मिल सकता है। रियर पर इल्यूमिनेटेड Skoda लेटरिंग भी दी जा सकती है। इंटीरियर में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई एम्बिएंट लाइटिंग, रियर मसाजिंग सीट्स और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन में 1.0-लीटर TSI के साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक, जबकि 1.5-लीटर TSI के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.