टाटा मोटर्स, महिंद्रा के साथ अब MG, हुंडई, होंडा और विनफास्ट भी अलग-अलग सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर बड़े 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी तक शामिल हैं।
MG Hector TomaHawk EV
JSW MG Motor India अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Hector TomaHawk EV को हाल ही में ऑफिशियल TVC की शूटिंग के दौरान बिना कवर के देखा गया था। एसयूवी में बड़ा और सीधा फ्रंट प्रोफाइल, ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, इल्यूमिनेटेड MG लोगो और डॉटेड LED DRLs मिलेंगे। केबिन में 12.8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट होगा। इसमें 69.2kWh बैटरी पैक के साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। इंटरनेशनल मॉडल के आधार पर इसका मोटर करीब 204 PS की ताकत और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसकी रेंज करीब 530km हो सकती है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल के बारे में फाइनल जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
Hyundai HE1i
हुंडई भारत के लिए एक नई सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी डिवेलप कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम HE1i है। यह हुंडई का ऐसा पहला EV होगा जिसे खासतौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसके टेस्ट म्यूल्स भी भारत में देखे जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, HE1i को 42kWh और 49kWh बैटरी ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। छोटा बैटरी पैक करीब 97bhp की पावर और लगभग 300km की रेंज दे सकता है, जबकि बड़ा पैक करीब 115bhp और 350km तक की रेंज दे सकता है। दोनों वर्जन करीब 147Nm का टॉर्क ऑफर कर सकते हैं।
VinFast VF5
वियतनाम की EV कार कंपनी विनफास्ट भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। VF5 को VF6 के नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसका इंडिया-स्पेक टेस्ट म्यूल हाल ही में देखा गया है। इसमें क्लैमशेल बोनट, ज्यादा सीधा फ्रंट डिजाइन, नए हेडलैंप और स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप मिल सकता है। इंटरनैशनल मार्केट में VF5 को 29.6kWh और 37.23kWh बैटरी ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इनसे क्रमशः 95hp और 136hp का आउटपुट मिलता है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल की पावरट्रेन डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
Honda 0 Alpha
होंडा भी भारतीय EV बाजार में अपनी 0 Alpha इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ एंट्री की तैयारी करने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। एसयूवी में ऊंचा स्टांस, छोटे ओवरहैंग, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और स्लिम LED लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जाएंगे। होंडा ने अभी बैटरी और मोटर की डीटेल नहीं दी है। हालांकि, इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ सिंगल और ड्यूल-मोटर सेटअप मिलने की संभावना है। टॉप वेरिएंट में 500km से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है।
Tata Safari.ev
टाटा मोटर्स भी अपनी पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी Safari.ev को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके टेस्ट म्यूल्स भारत में कई बार देखे जा चुके हैं। इसकी एंट्री दिवाली के आसपास होने की उम्मीद है। इसका ओवरऑल डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा रह सकता है, लेकिन ईवी होने के कारण इसमें कई नए डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे। सफारी ईवी में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक दिए जाने की संभावना है। ड्यूल-मोटर AWD वर्जन में करीब 500Nm तक का टॉर्क मिल सकता है। इसके अलावा टाटा बड़ी 80kWh बैटरी का ऑप्शन भी ऑफर कर सकता है।
Mahindra BE07
महिंद्रा की अपकमिंग BE07 भी भारत के इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में एक खास मॉडल होगी। टेस्टिंग के दौरान इसके फ्रेमलेस डोर और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स सामने आ चुके हैं। यह महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.