अपने कॉम्पैक्ट साइज, शानदार डिजाइन, गजब के फीचर्स, दमदार रेंज और अफॉर्डेबल प्राइस में eSUV, इसकी पहचान है। हालांकि, अब इसे खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने फरवरी 2026 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था।
टाटा पंच EV को स्मार्ट, एडवेंचर और एम्पावर्ड के 6 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें 30kWh और 40kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने स्मार्ट और स्मार्ट प्लस (30kWh) वैरिएंट की कीमत में 10,000 रुपए का इजाफा किया है। वहीं, सभी 40kWh वैरिएंट जैसे स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस एस की कीमतों में एक समान 20,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 9.79 लाख रुपए से 12.99 लाख रुपए के बीच हैं। बता दें कि ये देश की नंबर-2 इलेक्ट्रिक SUV भी है। वहीं, ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV भी है।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
पंच EV फेसलिफ्ट में हल्के-फुल्के चेंजेस किए हैं, जिसमें जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ICE पंच फेसलिफ्ट में देखे गए कई बदलाव भी शामिल हैं। पंच EV फेसलिफ्ट को पहली बार BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) रेंटल प्रोग्राम के साथ भी खरीद पाएंगे। BaaS स्कीम चुनने पर, पंच EV की कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं, बैटरी इस्तेमाल करने का खर्च 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर जितना कम है।
अपडेटेड पंच EV 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में मिलेगी। इसमें 30kWh और 40kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जो पिछले मॉडल की बैटरी से 5kWh ज्यादा है। पंच EV 40kWh के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिल रही है, जबकि 30kWh वैरिएंट पर 8 साल या 160,000 Km की वारंटी भी मिलती है।
देती हैं। ARAI के अनुसार 30kWh बैटरी की रेंज 365Km और 40kWh बैटरी की रेंज 468km है। चार्जिंग की बात करें तो, 30kWh और 40kWh बैटरी को 7.2kW AC चार्जर से 10 से 100% चार्ज होने में क्रमशः 4.5 घंटे और 5.3 घंटे लगते हैं, जबकि 65kW DC फास्ट चार्जर दोनों पैक को 26 मिनट में 20 से 80% चार्ज हो जाते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, DC चार्जर 30kWh बैटरी 15 मिनट में 110km रेंज और 40kWh यूनिट 135km रेंज देगा।
अपडेट किया गया पंच EV कई कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि ऑप्शन ट्रिम लेवल के हिसाब से अलग-अलग हैं। पंच EV स्मार्ट ट्रिम के लिए, उपलब्ध कलर्स में सुपरनोवा कॉपर, बंगाल रूज, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच EV एडवेंचर के ग्राहक इसके अलावा कैरामल भी चुन सकते हैं। जबकि एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ ट्रिम्स में फियरलेस येलो और एम्पावर्ड ऑक्साइड ऑप्शन भी मिलते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
