टाटा मोटर्स भारत में अपनी गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें टिगोर फेसलिफ्ट के साथ सफारी ईवी और सिएरा का AWD वेरिएंट भी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग कार और एसयूवी के बारे में।
टाटा टिगोर और Tigor.ev फेसलिफ्ट
सबसे पहले टाटा मोटर्स अपनी टिगोर और टिगोर ईवी को बड़ा अपडेट दे सकती है। दोनों मॉडल को सितंबर 2026 तक बड़ा फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। इनमें टियागो और Tiago.ev के लेटेस्ट अपडेट की तरह नया फ्रंट डिजाइन मिल सकता है। इसमें नए रेक्टेंगुलर हेडलैंप, ज्यादा साफ-सुथरा बंपर और नए ग्रिल डिजाइन शामिल होंगे। नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील, अपडेटेड टेल-लैंप और नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऊपर की तरफ लगाया गया 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। सेंटर कंसोल में दो स्मार्टफोन रखने के लिए ओपन स्टोरेज स्पेस और नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। हालांकि, मेकैनिकली बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Tata Safari.ev
2026 की चौथी तिमाही में कंपनी अपनी पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी Safari.ev लॉन्च कर सकती है। इसे Harrier.ev वाली बैटरी और मोटर सेटअप के साथ लाया जा सकता है। इसमें Standard Range RWD, Extended Range RWD और Extended Range AWD कॉन्फिगरेशन मिल सकते हैं। इलेक्ट्रिक सफारी में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के अलावा मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और frequency-dependent damping shock absorbers दिए जा सकते हैं। इससे ICE सफारी के मुकाबले राइड क्वालिटी और कम्फर्ट बेहतर होने की उम्मीद है। अलग-अलग वेरिएंट के बेस पर इसकी रेंज करीब 600km तक हो सकती है।
Tata Sierra AWD
2027 की शुरुआत में टाटा मोटर्स ICE सिएरा का AWD वेरिएंट भी पेश कर सकती है। कंपनी इसे केवल एक या दो टॉप वेरिएंट में उपलब्ध करा सकती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सिएरा AWD कंपनी की सबसे किफायती ऑल-व्हील-ड्राइव कार बन सकती है। हालांकि, AWD टेक्नोलॉजी और ज्यादा फीचर्स के चलते इसकी कीमत नॉर्मल सिएरा वेरिएंट से काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
Next-Gen Tata Nexon
2027 की तीसरी तिमाही में कंपनी न्यू जेनरेशन नेक्सॉन लॉन्च कर सकती है। इसका कोडनेम Garud बताया गया है। पहले माना जा रहा था कि नई नेक्सॉन मौजूदा X1 प्लेटफॉर्म के बड़े अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगी, लेकिन अब कंपनी सिएरा के प्लेटफॉर्म के छोटे वर्जन का यूज कर सकती है। इसी प्लेटफॉर्म पर टाटा की एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी – Scarlet (कोडनेम) को भी डिवेलप किया जा रहा है। नई नेक्सॉन में सेफ्टी, कम्फर्ट, कनेक्टिविटी, ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के मामले में बड़े सुधार देखने को मिलेंगे।
पहली Avinya SUV
2027 की आखिरी तिमाही कंपनी के लिए सबसे खास हो सकती है क्योंकि कंपनी अपनी EV-only Avinya ब्रैंड को बाजार में उतार सकती है। इसका पहला मॉडल D सेगमेंट एसयूवी हो सकता है। यह Chery-JLR के नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल मौजूदा फ्रीलैंडर 8 में किया जा रहा है। नई अविन्या का डिजाइन 2026 Auto Expo में पेश किए गए Avinya X Concept से इंस्पायर्ड हो सकता है। यह टाटा मोटर्स के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और कंपनी के मौजूदा EV पोर्टफोलियो से ऊपर पोजिशन की जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.