ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से हो चुकी है। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। इस महीने के आखिर में रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग बेनिफिट दिए जा सकते हैं।
स्टेल्थ एडिशन ये नया मिलेगा
2026 हैरियर और सफारी के स्टेल्थ एडिशन और दूसरे वर्जन के बीच सबसे पहला अंतर इनके ‘स्टेल्थ ब्लैक’ एक्सटीरियर कलर का है। हालांकि, 19-इंच के एलॉय व्हील्स का डिजाइन ‘डार्क’ और ‘रेड डार्क’ एडिशन जैसा ही है, लेकिन स्टेल्थ एडिशन में ये ‘मैट स्टेल्थ ब्लैक’ कलर में आते हैं। इनके फ्रंट फेंडर के ऊपर ‘स्टेल्थ’ बैज भी लगे हैं।
स्टेल्थ एडिशन का इंटीरियर
2026 हैरियर और सफारी स्टेल्थ एडिशन का इंटीरियर पूरी तरह से ब्लैक थीम वाला है। इसके साथ मैच करती हुई ‘कार्बन नोएर’ लेदरेट सीट्स और टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए एक खास डिजाइन वाला डायल दिया गया है। हालांकि, ये अपने-अपने मॉडल्स के पूरी तरह से लोडेड ट्रिम्स पर बेस्ड हैं, इसलिए स्टेल्थ एडिशन में वे सभी कम्फर्टेबल फीचर्स मिलते हैं जो उन कारों में दिए जाते हैं। इसका मतलब है कि आपको एडजस्टेबल सेंटर आर्मरेस्ट के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। साथ ही, चार टेरेन मोड्स (नॉर्मल, रफ और वेट) भी मिलते हैं।
स्टेल्थ एडिशन के फीचर्स
हैरियर और सफारी के स्टेल्थ एडिशन में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डॉल्बी एटम्स के साथ 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा कनेक्टिविटी, आर्केट ऐप सुइट, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
स्टेल्थ एडिशन के इंजन ऑप्शन
हैरियर और सफारी के 2026 स्टेल्थ एडिशन में वही इंजन दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड मॉडल्स में मिलते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि स्टैंडर्ड हैरियर और सफारी का 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन 170hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरटे करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे। भारतीय बाजार में इन दोनों SUVs का सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV700, हुंडई अल्काजार, MG हेक्टर प्लस और महिद्रा स्कॉर्पियो N जैसे मॉडल से होता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाला ओणम डिस्काउंट सिर्फ केरल के ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा 15 अगस्त और रक्षाबंधन के मौके पर भी कंपनी अलग-अलग राज्यों में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है। इसके लिए आप शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट का पता लगा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.