कंपनी साणंद प्लांट में अपने कई हाई सेल्स मॉडल का प्रोडक्शन करती है, जिसमें उसकी एंट्री लेवल टिगायो से लेकर टिगोर सेडान, नेक्सन SUV और इन दिनों कंपनी के लिए हॉट केक बनी हुई सिएरा शामिल है। कंपनी ने बताया कि साणंद स्थित प्लांट में बाढ़ की वजह से कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
कंपनी साणंद प्लांट में अपने कई हाई सेल्स मॉडल का प्रोडक्शन करती है, जिसमें उसकी एंट्री लेवल टिगायो से लेकर टिगोर सेडान, नेक्सन SUV और इन दिनों कंपनी के लिए हॉट केक बनी हुई सिएरा शामिल है। कंपनी ने बताया कि साणंद स्थित प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर यूनिट्स में बाढ़ की वजह से कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते प्लांट में व्हीकल प्रोडक्शन भी रोकना पड़ा। उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे और प्रोडक्शन भी फिर से शुरू हो जाएगा।
न्यू सिएरा बाजार में हुई हिट
टाटा मोटर्स के लिए उसकी ऑल न्यू सिएरा लकी चार्म साबित हुई है। इस SUV ने देखते ही देखते 50,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री का सफर तय कर लिया है। सिएरा की इस कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इसका नया जुबली एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन को इस SUV के चुनिंदा वैरिएंट में तीन क्यूरेटेड एक्सेसरी पैक के तौर पर खरीद पाएंगे। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 11.99 लाख रुपए से शुरू होती हैं। इस स्पेशल एडिशन का उद्देश्य SUV में कोई मैकेनिकल या फीचर में बदलाव किए बिना ग्राहकों को एक्स्ट्रा स्टाइल देना है।
टाटा सिएरा की सेल्स
यह लॉन्च भारत में सिएरा डिलीवरी शुरू होने के लगभग 6 महीने बाद हुआ है। जबकि SUV ने शानदार बुकिंग रिस्पॉन्स के साथ लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण उत्साह पैदा किया। थोक डिस्पैच से संकेत मिलता है कि सिएरा अभी भी भारत के सबसे कॉम्पटीटर SUV सेगमेंट में से एक में अपनी जगह तलाश रही है। जनवरी से जून 2026 तक होलसेल डेटा के अनुसार, टाटा मोटर्स ने सिएरा की 43,420 इकाइयां भेजी हैं। औसतन 7,237 यूनिट प्रति माह बेच रही है। थोक बिक्री दिसंबर 2025 में शुरू हुई, जब 291 यूनिट बेची गईं। दिसंबर 2025 से जून 2026 तक सिएरा की कुल बिक्री 43,711 यूनिट है।
सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी
नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है। BNCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.