तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय TVK के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। उनकी सरकार में कांग्रेस का भी अहम रोल है। हालांकि, अब कांग्रेस के एक मंत्री ने TVK को ऐसी चेतावनी दी है जिससे दोनों दलों के बीच खटास सामने आ सकती है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता राजेश कुमार ने TVK को चेतावनी दी है कि अगर उसने इस बात पर सहमति नहीं जताई की राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो ऐसे में कांग्रेस के दो मंत्री अपना पद छोड़ देंगे।
क्या बोले कांग्रेस के मंत्री?
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के मंत्री राजेश कुमार ने कहा- “राहुल गांधी (कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) साल 2029 में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। अगर तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) इससे सहमत नहीं होती है, तो TVK कैबिनेट में शामिल कांग्रेस के दो मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।” माना जा रहा है कि मंत्री राजेश कुमार की इस टिप्पणी से तमिलनाडु की राजनीति में नया विवाद शुरू हो सकता है।
आपको बता दें कि 1967 के बाद पहली बार तमिलनाडु में द्रमुक या अन्नाद्रमुक के अलावा किसी अन्य पार्टी ने सत्ता संभाली है। सीएम जोसेफ विजय की सरकार में कांग्रेस अहम रोल निभा रही है। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है। ऐसे में TVK के पास 108 सीटें हैं। इसके अलावा सत्ता पक्ष को कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) प्रत्येक के 2 विधायकों ने टीवीके सरकार को बाहर से समर्थन दिया है। TVK ने समर्थन के बदले में कांग्रेस को 2 मंत्री पद और राज्यसभा की भी सीट दी है।
स्टालिन की सुरक्षा घटाई गई
दूसरी ओर TVK की सरकार ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राज्य सचिवालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद, तमिलनाडु पुलिस के कोर सेल सिक्योरिटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सुरक्षा को Z+ से घटाकर Z कैटेगरी का कर दिया है। इसका मतलब है कि स्टालिन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटाकर 34 कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर हल्द्वानी में FIR, ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी घमासान, SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस
राहुल गांधी पर BJP IT सेल की ‘कारपेट बॉम्बिंग’, सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो की बौछार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.