- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय गुरुवार को अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए।
तमिलनाडु विधानसभा में गुरुवार को असामान्य नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्रियों के बीच जाकर बैठ गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी मुख्यमंत्री ने अपनी तय सीट छोड़कर मंत्री के लिए निर्धारित सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लिया। वे सदन के नेता और मंत्री केए सेंगोट्टैयन और मंत्री आधव अर्जुन के बीच जाकर बैठ गए।
सीएम और मंत्रियों की सीट तय होती

सीएम विजय की सीट स्पीकर के बाईं और तय होती है।
मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा में स्पीकर की सीट के पास अलग सीट निर्धारित होती है। वहीं मंत्री सामने की कतार में बैठते हैं। उनकी सीटें आमतौर पर वरिष्ठता के आधार पर तय होती हैं। विधायक और मंत्री कभी-कभी आपसी बातचीत के लिए अपनी सीट बदल लेते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का अपनी निर्धारित सीट छोड़कर मंत्री की सीट पर जाकर बैठना सामान्य नहीं था।
अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर विपक्ष ने सवाल उठाए
- विजय के सीट बदलने से पहले विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठा। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने पूछा कि विभागीय सचिव चर्चा के दौरान सदन में मौजूद क्यों नहीं हैं।
- उदयनिधि ने करूर भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली डीएमके सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के सचिव महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के समय सदन में मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र में अधिकारियों की ऐसी मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही है।
- उदयनिधि के सवाल पर मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि विभागीय सचिव विधानसभा के पास बने ‘वार रूम’ में मौजूद थे। वे सदन में विधायकों की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और उनके भाषणों पर नोट्स तैयार कर रहे थे।
कुर्सी से कपड़ों तक, विजय के ये कदम रहे सबसे अलग

मुख्यमंत्री विजय ने 10 मई को ब्लैक सूट में शपथ ली थी।
- 10 मई 2026: विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ब्लैक सूट में ली। तमिलनाडु की राजनीति में आमतौर पर नेता सफेद शर्ट-वेष्टी में शपथ लेते हैं।
- 12 मई 2026: विजय ने अपने निजी ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित कोऑफिसर ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया। इस फैसले पर भारी विवाद हुआ। उन्होंने नियुक्ति वापस ले ली। 13 मई को इस्तीफा ले लिया।
- 13 मई 2026: विजय ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। TVK के अनुसार, इस फ्लोर टेस्ट के दौरान तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह लाइव प्रसारित की गई, जिसे विधानसभा इतिहास में पहली बार बताया गया।
- सचिवालय में अलग कार्यशैली: वे सचिवालय में तय समय पर पहुंचते हैं और करीब सात घंटे अपने डेस्क पर रहते हैं। अफसरों के लिए भी समय की पाबंदी को महत्व दिया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वे अपना खाना खुद लेकर आते हैं और केबिन में ही खाते हैं।

विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक घंटे बाद कार्यभार संभाला है।
——————————-
पूरी खबर पढ़ें…
तमिलनाडु सरकार का ऐलानः विधायकों को नई कार और ₹75 हजार भत्ता मिलेगा

तमिलनाडु सरकार ने 19 अगस्त को सभी विधायकों को नई सरकारी कार देने और वाहन के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता देने का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
