इसे भी पढ़ें: West Bengal Phase 1 Polling | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी
दूसरी ओर अन्नाद्रमुक अपने सहयोगी दलों भाजपा, एएमएमके और पीएमके के साथ सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है।
अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके), द्रमुक और अन्नाद्रमुक द्वारा राज्य में बारी-बारी से शासन करने की दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ने और अपनी सरकार बनाने का प्रयास कर रही है।
तमिलनाडु के मतदाताओं की संख्या 5.73 करोड़ है और वे 33,133 स्थानों पर स्थित 75,064 मतदान केंद्रों पर 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदान करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।
कुल मतदाताओं में 2.93 करोड़ महिलाएं, 2.83 करोड़ पुरुष और 7,728 ट्रांस जेंडर शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने 1,06,418 मतदान इकाइयों के साथ-साथ 75,064 नियंत्रण इकाइयां और वीवीपीएटी मशीनें तैनात की हैं।
चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि मतदान में सुगमता के लिए पीने का पानी, शौचालय, हेल्प डेस्क, उचित ढलान वाले रैंप, व्हीलचेयर की सुविधा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.