टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. स्वरा ने 6 जुलाई को बैंकर शाश्वत के साथ सात फेरे लिए. दोनों की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं.
सिर्फ एक बेटी के पिता हैं शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा की शादी डॉ. स्वाति लोढ़ा से हुई है. वो जानी-मानी मैनेजमेंट स्कॉलर, लाइफ कोच और सफल लेखिका हैं, जिन्होंने कई किताबें लिखी हैं. शादी के बाद दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के करियर का पूरा समर्थन किया. दोनों राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं.
कौन हैं स्वरा लोढ़ा?
शैलेश और स्वाति एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिनका नाम स्वरा लोढ़ा है. स्वरा लोढ़ा पेशे से एक राइटर और सिंगर हैं. उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर ’54 Reasons Why Parents Suck!’ नाम की किताब भी लिखी है. इतना ही नहीं, स्वरा एक अच्छी सिंगर भी हैं. यूट्यूब पर उनका अपने बैंड के साथ गाया हुआ एक गाना यूट्यूब पर उपलब्ध है. हालांकि, उन्होंने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी है. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है.
क्या करते हैं शैलेश लोढ़ा के दामाद?
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. शैलेश ने अपनी बेटी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है. उम्मेद भवन पैलेस में ये शाही शादी करोड़ों में हुई है. इस शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से लेकर एक्टर विक्की कौशल तक पहुंचे. स्वरा के पति शाश्वत सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल हैं और वहीं रहते हैं. हालांकि, स्वरा की तरह शाश्वत भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें:- शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.